कुरुक्षेत्र 13 जून: वित्त विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं श्री वेंकेटेश्वर स्वामी तिरुपति बालाजी मंदिर की लोकल एडवाईजरी कमेटी के चेयरमैन टीवीएसएन प्रसाद ने स्थानीय श्री वेंकटेश्वरा स्वामी तिरूपति बालाजी मंदिर के प्रांगण में प्रथम ब्रहमोत्सव के दूसरे दिन ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, मंदिर के विशेष अधिकारी प्रेम चंद गांगल, आंध्रप्रदेश स्थित पदमावती मंदिर के मुख्य पुजारी निवास आचार्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में श्रृद्घालु उपस्थित थे।
इस मौके पर एसीएस टीवीएसएन प्रसाद ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी 22 जून तक चलेंगे, इन कार्यक्रमों में दूर दराज से जाने-माने पुजारी व संत शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 जून को चिन्ना शेष वाहन व हंस वाहन, 15 जून को मुथ्यपूपंदिरी वाहन व सिंह वाहन, 16 जून को कल्पवृक्ष वाहन व हनुमंत वाहन, 17 जून को सर्वबुपाला वाहन व कल्याणोत्सव, 18 जून को मोहनी अवतार व गज वाहन, 19 जून को सूर्य प्रभा वाहन व चंद्रप्रभा वाहन, 20 जून को रथ उत्सव व अश्व वाहन, 21 जून को चक्र स्नान व ध्वजारोहण तथा 22 जून को स्नापनमु अभिषेक व श्री पुष्पयागम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि इन कार्यक्रमों में आप सब बढ़चढ़ कर भाग लें।
Post Now India Post Now India