कुरुक्षेत्र 13 जून: लाडवा विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि योग प्रत्येक व्यक्ति को अनुशासन में रहने का पाठ पढ़ाता है और जो व्यक्ति अनुशासन में रहेगा वह देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगा। इसलिए देश और प्रदेश को विकसित बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग को अपनाना चाहिए। इसी लक्ष्य को लेकर सरकार लोगों को योग करने के प्रति जागरुक कर रही है।
वे वीरवार को जिला प्रशासन व आयुष विभाग के तत्वाधान में अग्रसैन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13 के प्रांगण में आयोजित 3 दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक डा. पवन सैनी, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता, डीआरओ डा. चांदी राम चौधरी, जिला आयुष अधिकारी सुदेश जाटियान, जिला खेल अधिकारी यशबीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, पतजंली योग पीठ के मंडल प्रभारी पाला राम, महिला विंग की जिला प्रभारी डा. निरुपमा भट्टïी ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया। लाडवा विधायक ने कहा कि ऋषि मुनियों की बदौलत आज पूरे विश्व में योग को अपनाया जा रहा हैं। योग भारत की प्राचीन परम्परा मे शुमार हैं। आज फिर पूरी विश्व योग पद्धति को अपना रहा हैं। पूरी दुनिया में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाया जा रहा हैं।
वीरवार को सुबह 6 बजे जिला प्रशासन की तरफ से लगाए गए योग प्रशिक्षण शिविर में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने सभी मेहमानों व अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि 21 जून को देश में जिला व उपमंडल स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। इसलिए जिला प्रशासन की तरफ से पहले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों, पंचों और सरपंचों को योग प्रोटोकोल प्रशिक्षण देने का काम किया गया हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में जागरुकता लाना बहुत जरुरी हैं। आज सभी को योग को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। इससे मनुष्य मानसिक और शारीरिक रुप से तंदरुस्त रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल योग प्रशिक्षण शिविर में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी 14 जून को 5 बजकर 45 मिनट पर अग्रसैन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13 के प्रांगण में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।
इसके पश्चात पतजंलि योग संस्थान की तरफ से पाला राम, महिला प्रभारी डा. निरुपमा व अन्य योग विशेषज्ञों ने करीब डेढ़ घ्ंाटा तक योग की क्रियाएंकरवाई। उन्होंने अलोम-विलोम, सरवाईकल से सम्बन्धित योग आदि योग करवाते हुए योग की तकनीकी और श्वांस लेने की प्रक्रिया को बारीकि से बताते हुए कहा कि योग को बड़ी सवाधानी के साथ करना चाहिए। इससे अधिकतर बिमारियों से निजात मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन में धारण करके शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, जब शरीर स्वस्थ होगा तो निश्चिचत ही मनुष्य देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे पाएगा। जिला आयुष अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने शिविर में पुहंचने पर सभी अधिकारियों व मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी को 15 जून तक इस शिविर में बढ़चढक़र भाग लेना हैं।
Post Now India Post Now India