Breaking News
Home / Uncategorized / डीएलएसए ने 4 गांवों में किया जागरुकता शिविरों का आयोजन

डीएलएसए ने 4 गांवों में किया जागरुकता शिविरों का आयोजन

कुरुक्षेत्र 13 जून: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से 4 गांवों में विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन करके आमजन को मानवता बिकाऊ नहीं, यौन शोषण व मानव तस्करी, बाल मजदूरी पर प्रतिबंध, नि:शुल्क कानूनी सहायता, महिलाओं के अधिकार आदि विषय बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से गांव बाकली में एक विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पैनल के अधिवक्ता विनित व पीएलवी रिंकू ने आमजन को कानूनी नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके साथ लोगों को मध्यस्था के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इसी प्रकार अधिवक्ता सरेाज सैनी व पीएलवी योगेश ने शाहबाद में, अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार चौपड़ा व पीएलवी युद्घवीर सिंह ने गांव अजराना खुर्द, इसी प्रकार पीएलवी सलिन्द्र कुमार ने महिला कामकाजी आवासीय परिसर सेक्टर 13 कुरुक्षेत्र में विशेष कानूनी शिविरों का आयोजन कर के मानवता बिकाऊ नहीं, यौन शोषण व मानव तस्करी, बाल मजदूरी पर प्रतिबंध, नि:शुल्क कानूनी सहायता, महिलाओं के अधिकार आदि विषय बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *