Breaking News
Home / Education / इग्नू सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

इग्नू सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

करनाल 14 जून: शुक्रवार को स्थानीय गुरुनानक खालसा में चल रही इग्नू की सत्रांत परीक्षाओ का इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा धर्म पाल ने औचक निरीक्षण किया । डा. धर्मपाल ने परीक्षाओं से संबंधित जानकारी ली और परीक्षार्थियों से इग्नू व परीक्षा केंद्र के बारे में पूछा। परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को देख कर परीक्षा केन्द्रों के संचालकों की प्रशंसा की। डा. धर्मपाल ने शुक्रवार को जारी प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्तविश्वविद्यालय (इग्नू) अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालय है, जो वर्तमान में विद्यार्थियों की पहली पसंद बन चुका है। उन्होंने बताया कि इग्नू दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पिछले लगभग 36 वर्षों से विभिन्न पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों उच्च शिक्षा प्रदान करवा रहा है। उन्होंने बताया कि यह ऐसा विश्वविद्यालय है जो बिल्कुल निष्पक्ष एवं स्पष्ट रिजल्ट के कारण तथा अच्छे कोर्सों के लिए प्रत्येक वर्ग चाहे वह विद्यार्थियों, कर्मचारी हो या अन्य सभी को आकर्षित करने का काम कर रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में इग्नू की लोकप्रियता के चलते हरियाणा में लगभग 50000 विद्यार्थियों ने इग्नू में दाखिला लेकर इग्नू की शिक्षा व्यवस्था में आस्था जताई है। उम्मीद है कि आने वाले समय में यह संख्या बढक़र दोगुनी हो जाएगी इग्नू का उद्देश्य हरियाणा के हर उस अंतिम व्यक्ति तक उच्च शिक्षा की बहुत आसान बनाना है जो किन्हीं कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित रह गया है।
उन्होंने बताया कि जुलाई 2019 के शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्राप्त करने हेतु बिना विलंब शुल्क के आवेदन की तिथि 31 जुलाई 2019 है । इग्नू में दाखिला लेने वाले इच्छुक विद्यार्थियों को इग्नू की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन दाखिला कराना है जिसके लिए उन्हें अपने सभी दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करना है तथा अपने एटीएम और डेबिट कार्ड से इग्नू की फीस का भुगतान करना है।
परीक्षा केन्द्र का सचालन कर रहे डा. जुझार सिंह बताया कि इग्नू वर्ष में दो बार परीक्षा का आयोजन करता है तथा हमारे संस्थान में इग्नू की परीक्षाएं बहुत ही व्यवस्थित ढंग से आयोजित की जाती हैं। इस दौरान इग्नू द्वारा परीक्षाओं की देख-रेख के लिए नियुक्त किये गए आब्जर्वर डा. आबिद अली एवं इग्नू करनाल से राजीव डिलौरी भी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *