करनाल 14 जून: जिला बाल कल्याण अधिकारी करनाल विश्वास मलिक ने बताया कि बाल भवन में चलाए जा रहे 15 दिवसीय ग्रीष्म अवकाशीय शिविर सरकारी स्कूल व स्लम एरिया से आने वाले बच्चों को कक्षाएं आरंभ होने से पहले उन्हें खिलौने की ट्रेनिंग दी जाती है और अन्य मनोरंजक गतिविधियां करवा कर उनका मनोरंजन करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से चलाए जा रहे समर कैंप में शुक्रवार को करीब 170 बच्चों ने भाग लिया। इस कैंप में बच्चों में आर्ट एवं क्राफट कक्षाओं वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी लेकर विभिन्न वस्तुए बनाई जबकि डांस में हरियाणवी व पंजाबी गीतों पर अभ्यास करते हुए नए-नए एक्सन सीखे। जूडो कराटे की कक्षा में मार्शल आर्ट के गुर सीखने के साथ-साथ योगा ध्यान अभ्यास भी किया।
उन्होंने बताया कि समर कैंप में बच्चों ने नृत्य कला, जुडो कराटे, स्पोकन इंग्लिश आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, परिवार परामर्श केन्द्र एवं बाल भवन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Post Now India Post Now India