Breaking News
Home / Events / योग रोग खत्म करने के साथ-साथ सकारात्मक सोच उत्पन्न करता है: मंत्री कर्णदेव कांबोज

योग रोग खत्म करने के साथ-साथ सकारात्मक सोच उत्पन्न करता है: मंत्री कर्णदेव कांबोज

करनाल। योग और प्राणायाम करने से जहां एक ओर रोग दूर होते है वहीं प्राणी में सकारात्मक सोच भी उत्पन्न होती है। योग करने से मनुष्य में आत्मविश्वास और नई शक्ति का संचार होता है। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने सेक्टर-12 स्थित फव्वारा पार्क में मेरा मिशन स्वस्थ करनाल के तत्वाधान में आयोजित निशुल्क योग शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए योग साधको को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने सभी के साथ मिलकर योगाभ्यास, प्राणायाम और सूक्ष्म व्ययाम भी किए। मंत्री कांबोज ने मुख्य मंच से जैसे ही शीर्षासन करके दिखाया तो पूरा पंडाल तालियों की गडगडाहट से गूंज गया। योग शिविर के मुख्य शिक्षक दिनेश गुलाटी और उनकी टीम ने मुख्यातिथि का बुके और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

मंत्री कर्णदेव कांबोज ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाकर योग को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया है, वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश में योग की अलख जगाई है। उन्होंने कहा कि 21 जून को विश्व स्तर पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। हरियाणा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम रोहतक में आयोजित होगा और जिला स्तर से लेकर उपमंडल और ब्लॉक स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा योग भारत की पुरातन विधा है जिसे पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। चिकित्सा विज्ञान भी योग के महत्व को मानता है। सबसे बड़ा सुख निरोगी काया है, इसलिए शरीर यदि निरोग है तो व्यक्ति सभी सुख सुविधाओं का लुप्फ उठा सकता है और यदि शरीर बीमार है तो सभी बड़ी से बड़ी सुविधाएं भी निरर्थक साबित होती है। योग और प्राणायाम निरंतर की जाने वाली क्रिया है। विश्व में चिकित्सा सेवाओं पर करोड़ो, अरबो रूपये का बजट खर्च होता है। यदि विश्व के लोग योग को अपनाकर स्वस्थ रहेगें तो यह बजट शिक्षा सहित अन्य लोक-कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च हो सकता है। भारत सहित विश्व के देशों में लोग तनाव दूर करने के लिए लाफ्टर क्लब ज्वाइन करते है, लेकिन जोर-जोर से हंसना भी योग का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 21 जून को ज्यादा से ज्यादा लोग अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करें और प्रधानमंत्री के संदेश को पूरी दुनियां मेें पहुंचाएं। मंत्री कांबोज ने योग शिविर के लिए दिनेश गुलाटी और उनकी टीम को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश कांबोज, जेबीडी समाज कल्याण समिति से भारत भूषण, डा. मनोज विरमानी, मलखान बलडी, ज्ञान अरोड़ा, रवि चावला, राजीव मल्होत्रा, प्रो. जोगिंद्र मदान, नवीन संदूजा, सुरेंद्र नारंग, जितेंद्र गुप्ता, राजिंद्र पपनेजा, नवीन जिंदल, एसपी शर्मा, अजय सरदाना, राजीव शर्मा, नीलम बठला, स्वदेश मदान, निधि गुप्ता, वीना धीर, बरखा जिंदल, राधिका भाटिया, शिवानी कांबोज, वीना सेठ और वीना गोयल सहित काफी संख्या में पुरूष एवं महिलाएं योग साधक मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *