कैथल, 16 जून: अपनी राहें अपनी आजादी को समर्पित राहगिरी कार्यक्रम का चंदाना गेट स्थित महाराजा शूरसैनी प्रतिमा स्थल के समीप आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह से नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, योगा अभ्यास सहित नृत्य, संगीत और मस्ती को समर्पित रहा।
उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, कुलवंत सिंह, विनोद शंकर व कुलभूषण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ राहगिरी का विधिवत्त शुभारंभ हुआ। इस पवित्र अवसर पर स्थानीय वार्ड के नगर पार्षद एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सदस्य गोपाल सैनी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल भी मौजूद रही। विभिन्न प्रायोजकों एलआर हुंडई, यस बैंक सहित लव, दिनेश, अनूप व करण डांस अकादमी व हरियाणा तेज द्वारा प्रायोजित इस राहगिरी कार्यक्रम में बाल गोपालों ने अपने विलक्षण नृत्य प्रतिभा से खूब धमाल मचाया। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों रामफल, जयपाल, राजेंद्र, रवि, प्रदीप व मदन शर्मा द्वारा प्रस्तुत ईश वंदना व हरियाणा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को समर्पित गीतों से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में बाल कलाकारों की डांस प्रस्तुतियों का आलम यह था कि इस कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों से लेकर आम महिला व पुरुष सभी उनके साथ झूमते देखे गए। यही राहगिरी कार्यक्रम की खूबसूरती है कि अपनी दिन भी की व्ययस्तताओं को भूल कर कुछ पल सुकून से रहने के लिए आम जन मानस राहगिरी कार्यक्रम से निरंतर जुड़ रहा है और यह कार्यक्रम लगातार हर दिन अजीज हो रहा है। यहां एक ओर नन्हें-मुन्नों की छुपी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें मंच दिया जाता हैं, वहीं इसमें प्रस्तुत होने वाले कार्यक्रम सामाजिक मुद्दों से जुड़े रहते हैं, जो जन जागरूकता का कार्य भी करते हैं।
राहगिरी में प्रस्तुत किए गए विभिन्न कार्यक्रमों प्रयास थियेटर गु्रप द्वारा प्रस्तुत जल संरक्षण पर आधारित नाटिका रही, जिसने बिन पानी सब सून के संदेश को प्रभावशाली ढंग से अपनी अभिव्यक्तियों के माध्यम से जनता तक पहुचाने का काम किया। इसके अलावा पुलिस विभाग व सड़क सुरक्षा संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए प्रयास तथा सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभावशाली ढंग से दिए गए संदेश ने भी इस कार्यक्रम को लोकप्रियता प्रदान की। कार्यक्रमें जीवन रक्षा दल सहित पतंजलि योग पीठ ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विभिन्न योगिक क्रियांओं को अपनाने का संदेश देते हुए 21 जून को होने वोल अंतर्राष्ट्रीय योगद दिवस से जुड़ने का भी आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में से सुपार्शव जैन स्कूल की किरण का हरियाणवी डांस, देव गाबा का एक नृत्य, पलक व स्नेहा का नृत्य, अनूप डांस अकादमी का गु्रप डांस, विभूति, राजश्री, दिव्या व गतिका का एक नृत्य, अंशुल व प्रथम का नृत्य सहित लव डांस अकादमी से मिष्ठी तथा लिसा व आरजू सहित अंजु का एकल नृत्य, प्रयास अकादमी का महिपाल पठानिया के निर्देशन में तैयार जल संरक्षण पर नाटिका के साथ-साथ लोकगायक बहादुर सैनी की पौराणिक नगर कैथल की जड़ोंसे जोड़ने वाली प्रस्तुति रहागिरी का मुख्य आकर्षण रही। इसके अलावा एलआर हुंडई के रोहित कालड़ा द्वारा बच्चों के माध्यम से करवाई गई प्रश्नोतरी प्रतियोगिता ने भी बाल गोपालों का ध्यान अपनी ओर खींचा, पुरुषों का पुषअप व महिलाओं का नींबू रेस कार्यक्रम भी आकर्षक रहा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के सामान्य ज्ञान को बढाने वाले प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम में नगर पार्षद मोहन शर्मा, गौपाल सैनी, महेंद्र खन्ना, मोहन नायक, जैन स्कूल प्राचार्या रेखा खुराना, आचार्य रामशरण,राजू डोहर, लव शर्मा, एलआर हुंडई के जीएम रोहित कालड़ा, लाजपत राय सिंगला, नीलकंठ महादेव मंदिर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India