Breaking News
Home / Kaithal / आम जन को कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न विषयों पर जागरूक करने के लिए कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जा रहा है

आम जन को कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न विषयों पर जागरूक करने के लिए कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जा रहा है

कैथल, 17 जून: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएम धौंचक के मार्ग दर्शन में प्राधिकरण द्वारा आम जन को कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न विषयों पर जागरूक करने के लिए कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जा रहा है। इन्हीं कार्यक्रमों के तहत सोमवार को स्थानीय नागरिक अस्पताल में नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पैनल अधिवक्ता रणदीप सिंह राणा एवं पराविधिक स्वयं सेवक बलकार सिंह ने लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशे से होने वाली बीमारियां हमारे लिए बहुत खतरनाक हैं। इसकी पूर्ण जानकारी भी हमें होनी चाहिए ताकि हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई कि वे आगे से नशे का सेवन नहीं करेंगे।

उन्होंने बताया कि गांव धर्मपुरा में कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पैनल अधिवक्ता राजेश कुमार व पराविधिक स्वयं सेविका दुर्गा व सेवक धीरज ने भाग लिया। इस शिविर में उन्होंने कानूनी सेवाओं, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ व अन्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 3 लाख रुपये से कम आय वाला व्यक्ति मुफ्त में कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की कानूनी जानकारी हैल्प लाईन नम्बर 01746-235759 से प्राप्त कर सकते हैं या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

About postnow

Check Also

उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, शहीद पार्क व अन्य शहीद स्मारकों का किया दौरा

कैथल, 23 जनवरी। उपायुक्त सुजान सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *