करनाल 18 जून: हरियाणा तालाब व अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य तेजिन्द्र सिंह तेजी ने जींद में आयोजित राज्य स्तरीय संत कबीर जयंती समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अनुसूचित जाति ए वर्ग के परिवारों में शिक्षा में आरक्षण का ए और बी वर्गीय करके प्रदेश की ए वर्ग में शामिल जातियों का स्वाभिमान बढ़ाया है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सामाजिक एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी व मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरजीत सिंह का आभार प्रकट किया है।
उन्होंने बताया कि 16 जून को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद की अनाज मंडी में समाज कल्याण विभाग हरियाणा के तत्वाधान में आयोजित संत कबीर जयंती समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरजीत सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया। इस समारोह की भारी भीड़ के बीच में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंत्री कृष्ण बेदी और ओएसडी अमरजीत सिंह के अनुरोध को स्वीकार करते हुए प्रदेश के अनुसूचित जाति ए वर्ग की सभी जातियों के लिए आरक्षण में शिक्षा के लिए वर्गीकरण करके एक तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री के इस तोहफे की इन परिवारों में चारों ओर प्रशंसा हो रही है। समाज मंत्री कृष्ण बेदी व ओएसडी अमरजीत सिंह का सदा आभारी रहेगा।
उन्होंने इसी समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 11 छात्रावास खोलने का निर्णय लिया और कहा कि इन छात्रावासों में भी 50 प्रतिशत आरक्षण अनुसूचित जाति के परिवारों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने संत कबीर जयंती पर भी एससी का लॉग पूरा करने की भी घोषणा की जोकि इन परिवारों के लिए एक बड़ी सौगात है। मुख्यमंत्री की अनुसूचित जाति ए वर्ग के लिए की गई इन घोषणाओं से इन परिवारों को विशेष चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां भी मंत्री कृष्ण बेदी व ओएसडी अमरजीत सिंह इन परिवारों को निर्देश देंगे वह मजबूती के साथ उनकी आवाज को बुलंद करेंगे।
Post Now India Post Now India