घरौंडा 18 जून: घरौंडा के उपमंडलाधीश गौरव कुमार ने बताया कि 21 जून को 5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उपमंडल स्तर पर अनाज मंडी परिसर में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में करीब 1500 योग साधक भाग लेंगे।
एसडीएम ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार विधानसभा स्तर पर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसी कड़ी में घरौंडा उपमंडल में भी 21 जून को नई अनाज मंडी परिसर में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 20 जून को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक अंतिम रिहर्सल होगी और 21 जून को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, उपमंडल स्तर पर भी मनाया जाएगा योग दिवस कार्यक्रम, 20 जून को होगी पायटल रिहर्सल
एसडीएम नागरिक करनाल नरेन्द्र पाल मलिक ने कहा कि तरावड़ी की अनाज मंडी में विधानसभा स्तरीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भगवानदास कबीरपंथी होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की पायलट रिहर्सल 20 जून को की जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।
एसडीएम करनाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस योग कार्यक्रम में करीब 2000 स्कूली बच्चे भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 20 जून को पायलट रिहर्सल सुबह 7 बजे से 8 बजे तक होगी और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम भी प्रात: 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के ऑल ओवर इंचार्ज बीडीपीओ नीलोखेड़ी राजकुमार होंगे।
Post Now India Post Now India