कुरुक्षेत्र। महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा संचालित रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के पदाधिकारियों ने जहां एक ओर मथाना के भट्ठे पर जरुरतमंद बच्चों को भोजन खिलाया वहीं दूसरी ओर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की महानायिका को याद किया। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डाक्टर अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में उप प्रधान डॉ भारतेन्दु हरीश, उप प्रधान राज कुमारी पंवार और कोषाध्यक्ष पंकज ठकराल ने पहले बच्चों संग महारानी लक्ष्मीबाई को नमन किया। डाक्टर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र हर क्षण को ऐसे बच्चों के साथ मिलकर मना रहा है जो जरुरतमंद हैं और उनमें सुधार और विकास की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के दिशा-निर्देशों और मार्गदर्शन में रोटी बैंक शाखा एक वर्ष से अधिक समय की अवधि पूरी कर चुकी है। योग शिक्षिका राज कुमारी पंवार ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई नारी शक्ति का धोतक है। डॉ भारतेन्दु हरीश ने कहा कि लक्ष्मीबाई ने प्रमाणित कर दिया कि नारी चाहे तो असंभव को संभव कर सकती है। पंकज ठकराल ने सभी बच्चों को रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से परिचित कराया।
Post Now India Post Now India