Breaking News
Home / Uncategorized / डीएलएसए ने 3 गांवों में किया जागरुकता शिविरों का आयोजन

डीएलएसए ने 3 गांवों में किया जागरुकता शिविरों का आयोजन

कुरुक्षेत्र 18 जून: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से 3 गांवों में विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन करके आमजन को मानवता बिकाऊ नहीं, यौन शोषण व मानव तस्करी, बाल मजदूरी पर प्रतिबंध, नि:शुल्क कानूनी सहायता, महिलाओं के अधिकार आदि विषय बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से एक विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पैनल की अधिवक्ता अमनदीप कौर व पीएलवी सलिन्द्र कुमार ने आमजन को कानूनी नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके साथ लोगों को मध्यस्था के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अधिवक्ता सचिन जैन व पीएलवी अनुराग ने गांव अमीन में व अधिवक्ता अमित भौरियां व हर्षित ने न्यू बस स्टैंड में विशेष कानूनी शिविरों का आयोजन कर के मानवता बिकाऊ नहीं, यौन शोषण व मानव तस्करी, बाल मजदूरी पर प्रतिबंध, नि:शुल्क कानूनी सहायता, महिलाओं के अधिकार आदि विषय बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार डीएलएसए द्वारा एक विशेष अभियान के तहत रेलवे रोड़ पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान के तहत पैनल के अधिवक्ता राजकुमार मिश्र व पीएलवी अरविंद के साथ-साथ सेवियर एसोसिऐशन के प्रतिनिधि रमन कुमार व जतिन्द्र सिंह ने आमजन को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में आमजन को जानकारी प्रदान की।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *