करनाल 19 जून: जिला योजनाकार विक्रम सिंह की टीम ने एसएचओ कुंजपुरा के सहयोग से बुधवार को अभियान चलाकर कुंजपुरा रोड करनाल में मानक पैलेस के पास 18 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनियों की 48 डीपीसी और 2 मकानों के निर्माण कार्य को गिराया।
जिला योजनाकार ने बताया कि बुधवार को कुंजपुरा रोड करनाल में 18 एकड़ जमीन में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों में हो रहे निर्माण कार्य को पुलिस के सहयोग जिला योजनाकार की टीम ने गिराया। इन कॉलोनियों में एक रिहायशी कॉलोनी 5 एकड़ में बन रही थी। इस अवैध कॉलोनी में 15 डीपीसी व 2 मकानों और बन रही सडक़ों को गिराया गया। इसके अतिरिक्त 2 एकड़ में बन रही एक अन्य कॉलोनी की 3 डीपीसी और सडक़ों को गिराया गया। इसी प्रकार 3 एकड़ में बन रही एक अन्य कॉलोनी की 10 डीपीसी और सडक़ों को गिराया गया तथा इसी क्षेत्र में 4 एकड़ में बन रही एक अन्य कॉलोनी की 1 डीपीसी और सडक़ों को गिराया गया। एक अन्य रिहायशी कॉलोनी जोकि 1 एकड़ में विकसित हो रही थी उसकी 4 डीपीसी व सडक़ों को गिराया गया। उन्होंने बताया कि एक अन्य नं. 6 कॉलोनी जोकि 3 एकड़ में विकसित हो रही थी उसकी 8 डीपीसी व सडक़ों को गिराया गया।
उन्होंने बताया कि अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों में बन रहे ढांचे, चारदीवारी व डीपीसी को गिराया गया ताकि यह कॉलोनी भविष्य में विकसित न हों। जनता को भी चाहिए कि वह अवैध कॉलोनी में प्लॉट लेकर अपने धन की बर्बादी न करें।
Post Now India Post Now India