घरौंडा 21 जून, पांचवें अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के अवसर पर अनाज मंडी घरौंडा में विधानसभा स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक हरविन्द्र कल्याण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा क्षेत्र के हजारों महिला, पुरूष और बच्चों के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन परपंरा है। योग जीवन और शरीर की साकारात्मक शक्ति को बढ़ाता है इसलिए सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए। उन्होंने कहा कि योग करने से मनुष्य के शरीर व मस्तिष्क का संतुलन ठीक बना रहता है और मनुष्य स्वस्थ मन व मस्तिष्क ठीक होने से अच्छे विचार उत्पन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से कई बीमारियों को शरीर से दूर किया जा सकता है।
विधायक ने कहा कि हरियाणा राज्य में सरकार द्वारा कुरूक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना, पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृति चिकित्सा संस्थान की स्थापना, गांव देवरखाना जिला झज्जर में पोस्ट ग्रेजुएट योग एवं प्राकृति चिकित्सा एवं रिसर्च संस्थान की स्थापना भारत सरकार के सहयोग से की जा रही है। इतना ही नहीं योग को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा के 6500 गांवों में व्यायामशालाएं खोले जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अब तक 1002 व्यायामशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं।
इस अवसर पर विधायक ने योग साधकों को सम्बोधित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति अपने जीवन में योग को अपनाएं। उन्होंने कहा कि योग करने से हमारे शरीर में उत्पन्न होने वाली अनेक बीमारियां खत्म होती है और सरकार की चिकित्सा पर खर्च होने वाले करोड़ों रूपये की राशि की बचत भी होती है। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ मन, आत्मा और शरीर को जोडक़र व्यक्ति को एकाग्रता प्रदान करना और विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखना है।
इस मौके पर प्रिंसिपल सुनीता नरवाल ने सभी आए हुए योग साधकों को योग क्रियाएं करवाई तथा योग के महत्व के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर एसडीएम गौरव कुमार, तहसीलदार रमेश कुमार, पंचायतीराज एसडीओ नारायण दत्त, बीडीओ प्रेम सिंह, डा. विनोद गुप्ता, ब्लॉक समिति के चेयरमैन विनोद त्यागी, बीईओ महाबीर, मंडल अध्यक्ष जोगिन्द्र राणा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India