करनाल 21 जून: डीपीडीओ करनाल राजीव गाबा ने बताया कि सभी रक्षा सेवाओं से जुड़े पेंशनरों व फैमिली पेंशनरों की समस्याओं को निराकरण करने के लिए मिनी डिफेंस पेंशन अदालत 28 जून को प्रात: 10 बजे से सांय 5 बजे डीपीडीओ कार्यालय शक्ति कॉलोनी, करनाल में होने जा रही है। सक्षम अधिकारी ने बताया कि इस पेंशन अदालत में अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कोई भी पेंशन से संबंधित समस्या इस पेंशन अदालत में रखी जा सकती है, इसके लिए अपने पेंशन से संबंधित दस्तावेज साथ लेकर आएं।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India