तरावड़ी 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग का कार्यक्रम आज तरावड़ी नई अनाज मंडी में सम्पन्न हुआ। जिसमें विधायक भगवान दास कबीरपंथी बतौर मुख्यातिथि पहुचें। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.डी.एम. नरेंद्र पाल मलिक ने की। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के योग शिक्षक राज सिंह, वीरेंद्र जांगड़ा, अनुराग जैन ने आए हुए योग साधकों को योग व प्राणायाम की क्रियाएं करवाई।
विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि योग सिर्फ स्वास्थ्य का साधन नहीं है, ये हमारी मानसिक ऊर्जा के उत्कर्ष और आध्यात्मिक चेतना का आधार भी है। योग शरीर के साथ मन और आत्मा के जुड़ाव और संतुलन का नाम है। आज के युवाओं को योग से जुडऩे की जरूरत है। योगिक-जॉगिंग एक ऐसा तरीका है जो युवाओं को ऊर्जावान रखता है और शरीर को रोगों से लडऩे की ताकत देता है। शहर के सैकड़ों लोगों, स्कूली बच्चों, अंागनवाड़ी वर्करों, सरकारी कर्मचारियों, महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। योग शिक्षकों ने साधकों को योग क्रियाओं को अपने जीवन में धारण करने के लिए कहा और बताया कि यह हमारी प्राचीन पद्धति है जिसके द्वारा हम अपने शरीर को बीमारियों से बचाकर रख सकते हैं।
इस अवसर पर बीडीओ राजकुमार, तहसीलदार जोधाराम, बी.ई.ओ. राजकुमार, नगरपालिका उपाध्यक्ष पंकज गोयल, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कामरा, गुरमेज गोंदर, भाविपा के प्रधान संजय सिंगला, सचित कुमार, रंजीत भारद्वाज, राम निवास बंसल, सुशील कुमार, डा. राकेश शर्मा, डा. संजय, प्रवीन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, प्रिसिंपल गुलाब सिंह, मा. मुनीश शर्मा, नपा सचिव पवित्र गुलिया, रणजीत भारद्वाज व गौरव बंसल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India