Breaking News
Home / Events / ग्रीष्म अवकाशीय शिविर के अंतिम दिन बच्चों ने अपनी-अपनी रूचि के अनुसार भाग लिया और अपनी प्रतिभा के निखार के लिए अपने शिक्षकों से विशेष टिप्स लिए

ग्रीष्म अवकाशीय शिविर के अंतिम दिन बच्चों ने अपनी-अपनी रूचि के अनुसार भाग लिया और अपनी प्रतिभा के निखार के लिए अपने शिक्षकों से विशेष टिप्स लिए

करनाल 21 जून: जिला बाल कल्याण अधिकारी करनाल विश्वास मलिक ने बताया कि बाल भवन में चलाए जा रहे 15 दिवसीय ग्रीष्म अवकाशीय शिविर के अंतिम दिन बच्चों ने अपनी-अपनी रूचि के अनुसार भाग लिया और अपनी प्रतिभा के निखार के लिए अपने शिक्षकों से विशेष टिप्स लिए।

जिला बाल कल्याण अधिकारी ने शुक्रवार को जारी प्रैस ज्ञिप्ति में बताया कि शिविर में एक बच्चे मास्टर कन्हैया लाल ने आए हुए सभी बच्चों को योग करवाया जिसमें अनुलोम-विलोम, कपालभाति, प्राणायाम, वज्रासन, नेत्रासन, ताड़ासन, मयूरासन एवं सूर्य नमस्कार आदि आसन करवाए गए। इस शिविर के माध्यम से बच्चों से बच्चों ने अपने अनुभव सांझा किए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शिविर में लगाई जाने वाली ड्राईंग, पेंटिंग, फैशन डिजाईनिंग, मेक अप लुक का आयोजन किया गया। इन सभी हुनरों को निखारने का अभ्यास बच्चों द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा करनाल के सरकारी स्कूलों व स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को जागृत करने के 3 जून से इस शिविर का आयोजन किया गया था जो आज सम्पन्न हुआ। इस शिविर के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोडऩे का प्रयास किया गया। इन शिविरों में माध्यम से ऐसे बच्चे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बन सकेंगे। इस मौके पर सुनीता पसरीचा, लेखाकार अनुज कुमार, रविन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, दीपचंद, सुषमा मान, कविता, सुखविन्द्र सिंह, सरोज रानी, कीर्ति रानी, वंदना, प्रवीण, मधु काम्बोज, उमा सहित बाल भवन का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *