Breaking News
Home / Events / मैक करेगा ग्रामीण स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

मैक करेगा ग्रामीण स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

कुरुक्षेत्र 22 जून। हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर द्वारा प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसके अंतर्गत न केवल कलाकारों को मंच मिलता है अपितु समाज का संस्कृति के प्रति भी रुझान बढ़ रहा है। इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार कर प्रैसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मैक के क्षेत्रीय निदेशक नागेंद्र शर्मा ने वर्तमान में हो रहे आयोजनों सहित भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। नागेंद्र शर्मा ने बताया कि युवा वर्ग का हरियाणवी बोली से सम्पर्क बनाए रखने के लिए मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर द्वारा हरियाणवी नाटक कार्यशालाओं का अम्बाला डिविजन के सभी 6 जिलों में आयोजन करवाया जा रहा है। कार्यशालाओं की शुरुआत कुरुक्षेत्र से की गई। जिसमें 5 जून से स्थानीय कलाकारों द्वारा हरियाणवी नाटक के गुर सीखते हुए नाटक सांझ होण ते पैहलां तैयार किया गया और मेक आगे भी इसी कड़ी में कार्यक्रम करता रहेगा।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *