Breaking News
Home / Uncategorized / शहर के सभी पार्कों की समस्याओं को जल्द किया जाएगा समाधान: रॉकी मित्तल

शहर के सभी पार्कों की समस्याओं को जल्द किया जाएगा समाधान: रॉकी मित्तल

कैथल, 22 जून: हरियाणा के एक ओर सुधार कार्यक्रम के निदेशक रॉकी मित्तल ने शनिवार को सुबह 6 बजे बिना किसी सूचना के स्थानीय चिल्ड्रन पार्क में जाकर आम नागरिक की तरह व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि रॉकी मित्तल इससे पहले गत 15 जून तथा गत 10 जून को भी शहर के विभिन्न पार्काें का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पार्कों में मिली खामियों को जल्द सही करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

प्रोजैक्ट निदेशक रॉकी मितल ने चिल्ड्रन पार्क में बैठे लोगों से कहा कि शहर के पार्क हमारे पार्क हैं, इन्हें हमें सही और व्यवस्थित रखना है। शहर वासियों को भी मानसिकता में बदलाव लाना होगा और स्वच्छता के कार्यक्रम में अहम भूमिका निभानी होगी। पार्कों की समस्याएं समय पर मेरे संज्ञान में लाई जाए, ताकि समय पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान करवाया जा सके। पार्क में पिछले निरीक्षणों से अब तक 30 प्रतिशत सुधार हुआ है और अधिकारियों को कहना है कि आगामी 15 दिनों तक समय दिया जाए, ताकि सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके। चिल्ड्रन पार्क में पीने के पानी की व्यवस्था के लिए कार्य जारी है, आगामी एक सप्ताह के अंदर 2 वॉटर कूलर लग जाएंगे, जिससे पार्क में आने वाले लोगों को गर्मी के इस मौसम में बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक लोगों के पीने के पानी हेतू सामाजिक संस्थाएं अपना पूर्ण सहयोग कर रही है। पार्क में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नही होनी चाहिए। चिल्ड्रन पार्क में लाईट, पानी, सफाई जैसी सभी सुविधाएं लोगों को मिले, इस कार्य में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी तथा पार्क का रख-रखाव का कार्य करने वाले ठेकेदार किसी प्रकार की कोताही नही बरतें।

रॉकी मित्तल ने पार्क में बैठे लोगों से पार्क की अन्य समस्याएं जानी, जिन पर नवनीत गोयल, संजीव, ओमप्रकाश, अशोक, राजेश, जितेंद्र, विजय गोयल ने बताया कि अभी तक शिकायत पेटिका नही लगी है तथा पालतु कूत्तों के साथ-साथ आवारा कूत्ते भी पार्कों की सफाई में बाधा है, जिसे दूर किया जाना जरूरी है। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारी से मोबाईल पर बात करके निर्देश दिए कि वे जल्द ही शिकायत पेटिका चिल्ड्रन पार्क के दोनों और रख दें और डियूटी पर तैनात कर्मचारी को कहे कि वे इन पालतु व आवारा कूत्तों को पार्कों में न आने दें। सभी कर्मचारियों की रोजाना हाजरी समय पर सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को मुख्य गेटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने के भी निर्देश दिए। शौचालयों की व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है, फिर भी शौचालयों की नियमित सफाई हेतू एक कर्मचारी की नियमित डियूटी लगाई जाए। उन्होंने ट्रैक पर भी टाईले जल्द लगाने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचे नगर परिषद के एमई राजकुमार शर्मा ने भी पार्क में हुए सुधार को दिखाया।

इसके उपरांत रॉकी मित्तल ढांड रोड स्थित सैक्टर 20 के पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां पर बंद शौचालय को देखकर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि जल्द ही इन शौचालयों को खोले। उन्होंने दिन में लाईटों को ऑन देखकर कहा कि कर्मचारी की डियूटी निर्धारित की जाए कि वे समय पर पार्कों की लाईटों को शुरू व बंद करें। रॉकी मित्तल ने पार्क में बैठे लोगों से पार्क की अन्य समस्याओं को भी जाना और उन्हें आश्वासन दिया कि वे जल्द ही पार्क की सभी समस्याओं को दूर कर देंगे। इसके बाद रॉकी मित्तल स्थानीय अंबाला रोड स्थित घरेलू पार्क की हालत को देखकर हैरान हो गए, जहां डस्टबीन टूटे मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पार्क का रख-रखाव नगर परिषद के अंतर्गत आता है, परंतू वे इस पार्क की तरफ देखते भी नही हैं। पार्क की हालत खस्ता हो गई है तथा घास भी पूरी तरह से सुख गई है। रॉकी मित्तल ने लोगों पर इन समस्याओं को जल्द ठीक करवाने का आश्वासन दिया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *