Breaking News
Home / Uncategorized / करनाल में 17 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों में बन रहे निर्माण कार्य को गिराया, अभियान के तहत 50 डीपीसी सहित शोरूम, बिजली के खंभे सहित अन्य निर्माण कार्य को किया ध्वस्त: जिला योजनाकार विक्रम सिंह

करनाल में 17 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों में बन रहे निर्माण कार्य को गिराया, अभियान के तहत 50 डीपीसी सहित शोरूम, बिजली के खंभे सहित अन्य निर्माण कार्य को किया ध्वस्त: जिला योजनाकार विक्रम सिंह

करनाल 24 जून: जिला योजनाकार विक्रम सिंह की टीम ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट बीडीपीओ असंध की देखरेख में सोमवार को अभियान चलाकर असंध-करनाल रोड व असंध-सफीदों रोड के पास 17 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनियों की 50 डीपीसी के निर्माण कार्य को गिराया गया।

जिला योजनाकार ने बताया कि सोमवार को असंध-करनाल रोड पर 17 एकड़ जमीन में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों में 50 डीपीसी व हो रहे निर्माण कार्य को पुलिस के सहयोग गिराया गया। इन कॉलोनियों में शोरूम, बिजली के खंभे, सडक़ें व अन्य निर्माण कार्य शामिल है।

उन्होंने बताया कि अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों में बन रहे ढांचे, चारदीवारी व डीपीसी को गिराया गया ताकि यह कॉलोनी भविष्य में विकसित न हों। जनता को भी चाहिए कि वह अवैध कॉलोनी में प्लॉट लेकर अपने धन की बर्बादी न करें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *