Breaking News
Home / Uncategorized / करनाल बनेगा स्मार्ट सिटी, शहर का स्वरूप होगा ओर बेहतर, पानी संरक्षण पर देश-प्रदेश के लोगों को करनी होगी चिंता: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

करनाल बनेगा स्मार्ट सिटी, शहर का स्वरूप होगा ओर बेहतर, पानी संरक्षण पर देश-प्रदेश के लोगों को करनी होगी चिंता: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

करनाल 30 जून: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजना के अनुसार करनाल में स्मार्ट सिटी बनाने का कार्य चल रहा है, आने वाले समय में करनाल का स्वरूप ओर बेहतर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी संरक्षण की चिंता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को है और वह देश के लोगों से मन की बात के माध्यम से आह्वान कर रहे हैं कि कल के भविष्य के लिए पानी का संरक्षण हर एक मनुष्य को करना चाहिए, प्रदेश सरकार भी इसके लिए प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री रविवार को पंचायत भवन परिसर में जिले में करीब 95 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए पानी का संरक्षण जरूरी हो गया है। देश के 200 जिले डार्क जोन घोषित हो गए हैं, जिनमें 18 जिले हरियाणा के भी हैं। पानी बचाओं के लिए प्रदेश में जन अभ्यान चलाया जाएगा, लोगो को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानो से भी अनुरोध किया गया था कि वह धान की खेती कम करें, इसकी जगह दूसरी खेती को अपनाए। प्रदेश के किसानो ने पानी की बचत करते हुए धान की खेती के स्थान पर 40 हजार हेक्टेयर अन्य किस्म की खेती इस बार की है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के किसानो का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी नई फसल लगाने वाले किसान को मुफ्त बीज, 2 हजार रूपये खर्चा व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम की राशि स्वयं भरने का निर्णय लिया और इसके साथ-साथ सरकार ने निर्णय लिया कि नई फसल की खरीद वह अपनी मण्डिय़ो में करेंगे, किसाना को इसकी चिंता करने की कोई जरूरत नही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पानी की व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए काफी प्रसार किए जा रहे हैं। नहरों की सफाई व्यवस्था व निर्माण पर 2200 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं। नहरों में यमुनानगर से 20 किलोमीटर तक सिंचाई विभाग द्वारा एक नई नहर भी बनाई जाएगी, उसमें पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने हथनी कुंड से टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया है। मूनक तक नहर की सफाई व विस्तारीकरण किया जा रहा है और काम अंतिम चरणों में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी तालाबों को पानी से भरा जाएगा, किसी भी क्षेत्र व घर में पानी की कमी नही रहने दी जाएगी। हरियाणा के हक का पानी हर कीमत पर हरियाणे को मिले, इसके प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सचेत है कि भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान में ना जाए, इसमें भी हरियाणा का बहुत सा क्षेत्र सिंचिंत होगा। उन्होंने एक प्रश्र के जवाब में कहा कि हरियाणा में कहीं पर भी बाढ़ की स्थिति ना बने, इसके लिए पहले से ही व्यापक प्रबंध किए गए हैं और जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बॉक्स- 95 करोड़ रूपये के इन विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास और उद्घाटन।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को पंचायत भवन से करीब 3 करोड़ 96 लाख रूपये की लागत से बने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया, इनमें 80 लाख 70 हजार रूपये की लागत से बनाए गए नगर निगम द्वारा शहर के नवनिर्मित 7 द्वार, मार्किटिंग बोर्ड द्वारा 2 करोड़ 11 लाख 51 हजार रूपये की लागत से गांव बांसा से जुण्डला तक की सड़क व करीब 1 करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से गांव जुण्डला से कतलाहेड़ी तक की सड़क का उद्घाटन शामिल है।

मुख्यमंत्री ने 91 करोड़ रूपये की लागत से तैयार होने वाले 6 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया, जिनमें नगर निगम द्वारा स्थानीय शिव कॉलोनी मेें करीब 70 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केन्द्र, करनाल से इन्द्री मोड़ पर करीब 67 लाख 69 हजार रूपये की लागत से ्आत्म मनोहर मुनि जी महाराज की यादगार में द्वार, अमरूत स्कीम के तहत करीब 13 करोड़ रूपये की लागत से करनाल शहर व साथ लगते गांवो के लिए वाटर सप्लाई सिस्टम के कार्य, शहर की विभिन्न कॉलोनियों में करीब 36 करोड़ रूपये की लागत से सड़कें व नालियों के कार्य, नगर निगम के बाहरी क्षेत्र में करीब 36 करोड़ 62 लाख रूपये की लागत से वाटर सप्लाई व इंटीग्रेटिड ड्रेन के कार्य तथा गांव सग्गा में 3 करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से बनने वाली पीएचसी शामिल हैं।

पीयुष मुनि जी महाराज ने मुख्यमंत्री को दिया आर्शीवाद।
आत्म मनोहर जैन मुनि जी महाराज की याद में इन्द्री रोड़ पर द्वार के शिलान्यास पर आत्म मनोहर जैन अराधना मंदिर के गद्दीसीन जैन मुनि पीयुष जी महाराज ने मुख्यमंत्री को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और मुख्यमंत्री ने भी मुनि महाराज से श्रद्धापूर्वक आर्शीवाद लिया।

14 हजार तालाबों का किया जाएगा विकास-मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में पानी बचाने के लिए विशेष पहल की है। इस पहल के तहत प्रदेश में हरियाणा तालाब व अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण बनाया गया है। इस प्राधिकरण के तहत प्रदेश के 14 हजार तालाबों का विकास किया जाएगा। पहले चरण में लगभग 3 हजार तालाबों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर पर कमेटी भी बनाई गई है।

यह रहे उपस्थित-
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, मेयर रेणु बाला गुप्ता, केश कला बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, तालाब प्राधिकरण के सदस्य तेजिन्द्र सिंह तेजी, भाजपा नेता अशोक सुखीजा, जिला महासचिव योगेन्द्र राणा, समाजसेवी बृज गुप्ता, अशोक भण्ड़ारी, जगदेव पाढा, शमशेर नैन, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश राणा, जयपाल शर्मा, कविन्द्र राणा सहित भाजपा नेता व अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *