Breaking News
Home / Uncategorized / करनाल के बस अड्डे का नामकरण शहीद मदन लाल ढीगड़ा के नाम से होगा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

करनाल के बस अड्डे का नामकरण शहीद मदन लाल ढीगड़ा के नाम से होगा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

करनाल 30 जून: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि कहा कि करनाल के नए बस अड्डे के नामकरण के लिए काफी दिनो से चर्चा चल रही थी। अब इस बस अड्डे का नामकरण शहीद मदन लाल ढीगड़ा के नाम से कर दिया गया है।

जिताऊ उम्मीदवार को ही उतारेगी भाजपा-मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को जवाब देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी में जितने वाले उम्मीदवार को ही मैदान में उतारेगी। उम्मीदवार की स्क्रीन बड़ी गम्भीरता से की जाती है। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हो या दूसरे दलों से भाजपा में आस्था जताने वाले कार्यकर्ता को सम्मान बराबर है। जो भी जीतने की हैसियत रखता है, उसे ही चुनाव में टिकट दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा सितम्बर तक विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय करेगी। इससे पहले कई टीमो द्वारा सर्वे किया जाता है और अंत में पार्लियमेंट बोर्ड द्वारा टिकट पर सहमति दी जाती है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *