पिहोवा 28 जून: जिला बाल कल्याण परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा संचालित बाल भवन पिहोवा में 28 जून को समर कैम्प के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उपमंडल अधिकारी नागरिक निर्मल नागर ने मुख्य अतिथि रूप में शिरकत की। एसडीएम निर्मल नागर ने बच्चों को आशिर्वाद देते हुए कहा कि यह कोर्स आपको आत्म निर्भर बनाने में बहुत उपयोगी होंगे। उन्होंने कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने पर बच्चों को बधाई दी व उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किये। इस अवसर पर बच्चों रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी सरबजीत सिहं सीबिया ने मुख्य आतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी मीना कुमारी, बाबू राम चावला, सुषमा मट्टïू, सुरजीत कौर, सुमन शर्मा, ज्योति, शिवानी आदि उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India