करनाल 29 जून, वर्तमान सरकार ने पिछले लगभग साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में हर क्षेत्र में सराहनीय काम किया है, चाहे पारदर्शिता के आधार पर नौकरी देने की बात हो, समान विकास की बात हो या फिर प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की बात हो। प्रदेश का हर वर्ग इन सभी कार्यों व जन कल्याणकारी नीतियों की प्रशंसा कर रहा है। यह बातें शुक्रवार देर सायं नगरनिगम क्षेत्र के गांव उचाना में सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों द्वारा आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में वार्ड नम्बर 20 के पार्षद मोनू कुमार के पिता जी जोगिन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीणों से कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में बेहतर कार्य किया है। आज सरकारी नौकारियों के प्रति प्रदेश का युवा आशावान है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और भावान्तर भरपाई योजना किसानों को आर्थिक तौर पर उन्नत करने के लिए अच्छा कदम है। ग्रामीण विकास की ओर भी सरकार ने विशेष ध्यान दिया है और शहरों जैसी व्यवस्थाएं स्थापित करके गांवों की दशा बदली है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन जन कल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों तथा व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में किए गए प्रयासों की जानकारी आमजन तक पहूंचे और आमजन इन नीतियों का लाभ ले सकें, इसके लिए भी सरकार ने सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के माध्यम से जो प्रचार अभियान चलाया है, यह भी काबिले तारीफ है। ग्रामीण क्षेत्र में गीत व रागनियां प्रचार का एक अच्छा माध्यम है। इस मौके पर उन्होंने गांव उचाना को शहर से जोडने वाले पश्चिमी यमुना बाई पास बनवाने के लिए ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी सुनील बसताडा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से दी जाने वाली 485 सेवाएं व योजनाएं अब अंत्योदय सरल केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे लोगों को अब जिला मुख्यालयों पर जाकर विभागों के दफ्तरों में चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अपने नजदीकी सरल केंद्रों के साथ-साथ लोग अपने घरों में कम्पयूटर अथवा मोबाइल के माध्यम से भी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के उपरांत उन्हें निर्धारित समयावधि में सेवाओं व योजनाओं का लाभ घर बैठे मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के हित में लिए गए हर निर्णय की जानकारी आमजन तक पहुंचे और जनता सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ ले सकें। इसी उदेश्य से रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में सरकार की योजनाओं की जनकारी से सम्बन्धित प्रचार सामग्री भी वितरित की जारी है। इस प्रचार सामग्री में सरकार की योजनाओं से सम्बन्धित विभाग से किस प्रकार लाभ लिया जा सकता है, यह दर्शाया गया है। विभाग के कलाकार इन कार्यक्रमों में गीतों व रागनियों के माध्यम से सरकार के कार्यों का बखान कर रहे है। कलाकारों का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इन कार्यक्रमों का हिस्सा बने और सरकार की नीतियों के बारें में जानकारी लें।
जनसंपर्क विभाग के कलाकार सूरज भान, रामकुमार, सुमेर पाल, हिसम सिंह, आजाद सिंह और प्यारे लाल ने फसल बीमा योजना, अंत्योदय सरल परियोजना, भावांतर भरपाई योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता अभियान सहित प्रदेश व केंद्र सरकार की तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस अवसर पर सतेन्द्र सिंह, राजेश पाल, डा. सुभाष कृष्ण, दिनेश योगी, मनोज पाल, हुकम सिंह पाल, राम कली, शान्ति देवी, शीला देवी, रीना देवी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।
Post Now India Post Now India