Breaking News
Home / Uncategorized / शिक्षा विभाग में जीटूजी अर्थात् गवर्नमैंट टू गवर्नमैंट स्तर पर सर्विस बुक को पूरी तरह डिजिटल करके मैनुअल रूप से सर्विस बुक को समाप्त किया जाएगा

शिक्षा विभाग में जीटूजी अर्थात् गवर्नमैंट टू गवर्नमैंट स्तर पर सर्विस बुक को पूरी तरह डिजिटल करके मैनुअल रूप से सर्विस बुक को समाप्त किया जाएगा

कैथल, 1 जुलाई: मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने चौथे राष्टï्रीय डिजिटल दिवस के अवसर पर हरियाणा में डिजिटल अभियान के तहत किए गए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में प्रयोग के तौर पर शिक्षा विभाग में जीटूजी अर्थात् गवर्नमैंट टू गवर्नमैंट स्तर पर सर्विस बुक को पूरी तरह डिजिटल करके मैनुअल रूप से सर्विस बुक को समाप्त किया जाएगा। इसकी सफलता के बाद विभिन्न 37 विभागों में इसे लागू किया जाएगा। कर्मचारी के सेवा में आने से लेकर सेवानिवृति तक पूरे रिकार्ड को डिजिटल किया जाएगा।

डॉ. राकेश गुप्ता चौथे राष्टï्रीय डिजिटल दिवस के अवसर पर विडियो कॉन्फे्रंस के माध्यम से प्रदेश में डिजिटल सेवाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के डिजिटल इंडिया व डिजिटल हरियाणा के विजन को पूरा करने के लिए एनआईसी तथा आईटी विभाग ने सराहनीय कार्य किया है। राष्टï्रीय स्तर पर पहली बार प्रदेश के डिजिटल अभियान को सराहा गया है। वर्तमान युग को प्रदेश के सुशासन काल का स्वर्ण काल कहा जा सकता है। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक जुलाई 2015 को शुरू किया गया था। उन्होंने मुख्यंमत्री श्री मनोहर लाल की तकनीकी निपूर्णता के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री मनोहर लाल को 1996 में कम्प्यूटर उपलब्ध करवाया गया था, जिसके बाद से मुख्यमंत्री लगातार इसका सदुपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा हरियाणा सरकार के डिजिटल अभियान का अध्यन किया जा रहा है। सरल प्रोजैक्ट भी प्रदेश में काफी सफल रहा है। अंत्योदय सरल, सीएम विंडो, सारथी वाहन, वैब हैलरिस जैसे अनेक क्रांतिकारी प्रोजैक्ट सफलता पूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। सीएम विंडो पर प्राप्त लगभग 80 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। सरकार द्वारा ई- ऑफिस, जीआईएस आदि शुरू की गई है। सरकार द्वारा कम से कम शासन, ज्यादा से ज्यादा सुशासन पर बल देते हुए कल्याणकारी योजनाओं के क्रियांवयन में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाईन सेवाएं दी जा रही है। सभी जिला सूचना विज्ञान अधिकारियों ने भी अपने अनुभव सांझा किए।

इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना सहित राष्टï्रीय सूचना विज्ञान केंद्र का स्टाफ तथा सरल ऑपरेटर आदि मौजूद रहे। राष्टï्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा चौथे राष्टï्रीय डिजिटल दिवस के अवसर पर जिला में कार्यरत 480 कॉमन सर्विस सैंटरों पर सीएससी की जिला प्रबंधक मनीषा अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा इस मौके पर लाभार्थियों को पैंशन एवं आयुष्मान भारत के कार्ड वितरित किए गए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *