पिहोवा 2 जुलाई: भाजपा नेता व निगरानी कमेटी सदस्य सचिन मितल ने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा आमजन की सुविधा के लिए कई प्रकार की योजनाएं लागू की गई हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में पात्र व्यक्ति उन लोगों का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होने कहा कि समाज सेवा के मुख्य उद्देश्य को लेकर वह सरकार की जनहित योजनाओं को लेकर खुद डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और जिससे पात्र व्यक्ति उनका लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता ही लोकसभा चुनावों में सरकार की सबसे बड़ी जन ताकत बनी है और जनता ने पूरे देश में ही सरकार द्वारा करवाये गए विकास कार्यों पर सच्चाई की मोहर लगा दी और विपक्ष बिलकुल मुद्दाविहीन हो गया है । भाजपा नेता सचिन मितल वार्ड नं 3 पिहोवा में लोगों से रूबरू हो उन्हे जानकारी दे रहे थे जो कि उस वार्ड की समस्या उन्हे फेसबूक के माध्यम से मिली थी के समाधान के लिए पहुंचे थे। सचिन मितल ने बताया कि वार्डवासियों की समस्या का उन्होने सबन्धित अधिकारी से बात करके मौके पर ही समाधान करवा दिया है और उन्होने वार्डवासियों को आश्वासन भी दिया कि भविष्य में भी यदि कोई भी समस्या उन्हे हो तो वह बेझिझक उसे मिल सकते है। उन्होने कहा कि वह जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होने कहा कि मैरिट के आधार पर दी गई नौकरियां सरकार की मुख्य उपलब्धियों में से एक है। प्रदेश सरकार की ओर से फिर दोबारा रोजगार को लेकर युवाओं के लिए हजारों खाली पड़े पदों केे लिए आवेदन मांगे गए हैं और अब फिर दोबारा पूरी पारदर्शिता से पात्र लोगों को ही नौकरियों में लिया जाएगा। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए समान रूप से चहुंमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं । इस अवसर पर मलकीयत सिंह, प्रतीक, टोनी, भूपेन्द्र सिंह, जसबीर सिंह, तरसेम गर्ग, विकास शर्मा, सोनू वर्मा, शिव कुमार, दर्शन भटेड़ी आदि मौजूद थे।
Post Now India Post Now India