Breaking News
Home / Uncategorized / भाजपा की जन आर्शिवाद यात्रा प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों में देगी 75 प्लस का संदेश: काम्बोज

भाजपा की जन आर्शिवाद यात्रा प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों में देगी 75 प्लस का संदेश: काम्बोज

पिहोवा 4 जुलाई: हरियाणा के खादय नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलें राज्य मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जन आर्शिवाद यात्रा आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रखे गए 75 प्लस का संदेश देगी। यह यात्रा 15 अगस्त से लेकर 10 सिंतबर तक चलेगी। इतना ही नहीं इन चुनावों से पहले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में पन्ना प्रमुख सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा और इस कडी के बाद राज्य स्तर पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन होगा, जिसमें लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे और इस सम्मेलन का नाम विजय संकल्प रैली रखा गया है।

राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज वीरवार को पिहोवा में विश्राम गृह में पदाधिकारियों, पन्ना प्रमुखों व भारत विकास परिषद तथा बाद में इस्माईलाबाद और बाखली में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को रिकार्ड तोड मतों से जीत दिलवाने पर पन्ना प्रमुखों और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में जिस प्रकार जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से कमान सौंपने का काम किया है, ठीक इसी प्रकार आने वाले विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता भाजपा को जीताकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दोबारा गद्दी पर बिठाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2014 से प्रदेश में सभी प्रकार की सुविधाएं और योजनाओं का लाभ देने के लिए आन लाईन प्रणाली को अपनाकर भ्रष्टïाचार को समाप्त करने का काम किया और दूसरे कार्यकाल में भाजपा भ्रष्टïाचार को पूरी तरह से समाप्त करने का कार्य करेंगी।

राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम किया जाएगा। इन लोकसभा चुनावों में गत चुनावों से ज्यादा प्रतिशत वोट हासिल हुए है इसके बावजूद जिन बूथों पर भाजपा कमजोर रही है, उन बूथों पर विशेष फोक्स रख कर खामियों को दूर किया जाएगा। भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए 7 जुलाई से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इसके लिए टोल फ्री नम्बर 80808080 सुविधा भी शुरू की है और यह सदस्यता अभियान 28 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले पूरे प्रदेश के माहौल को भाजपा के रंग में रंगने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर डट जाएं और सभी कार्यकर्ता आम नागरिकों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं तथा आमजन की फीडबैक रिपोर्ट सरकार तक पहुंचाएं। इन कार्यक्रमों में भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन हरपाल चीका, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, लोकसभा विस्तारक जगदीश ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर भाजपा नेता रविन्द्र सांगवान, मंडल अध्यक्ष रामधारी शर्मा, बलबीर गुज्जर, संदीप ओमकार, राजेन्द्र बाखली, चेयरमैन गुरनाम मलिक, नवाब संधू, सुखबीर इशाक, ईश्वरचंद बाखली, चेयरमैन सुनिता देवी, विनोद डोलिया, रघुबीर मोरथली, जयसिंह पाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *