करनाल 4 जुलाई: स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की अप्रैल से जून माह की प्रथम लीग के तहत नगर निगम द्वारा गठित समीति के सदस्यों द्वारा स्कूल, हस्पताल, होटल, आर.डब्ल्यू.ए. तथा मार्किट एसोसिएशन का स्वच्छता निरीक्षण बीते जून में किया जा चुका है, जिनके परिणाम निम्र प्रकार से हैं।
नगर निगम आयुक्त राजीव मेहता ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्राईवेट स्कूल वर्ग में संत कबीर पब्लिक स्कूल प्रथम, कर्ण पब्लिक स्कूल व दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वितीय, ओ.पी.एस. इंटरनैशनल स्कूल, आर.एस. पब्लिक स्कूल तथा प्रताप पब्लिक स्कूल सैक्टर-6 क्रमश: तृतीय स्थान पर रहे।
सरकारी स्कूल वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्मिक विद्यालय रेलवे रोड़ प्रथम, राजकीय मिडल स्कूल बांसो गेट द्वितीय तथा राजकीय प्राईमरी स्कूल बांसो गेट तृतीय स्थान पर रहे।
अर्ध सरकारी स्कूल वर्ग में संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल जरीफा फार्म प्रथम, एस.डी. आदर्श पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा विवेका नंद पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।
होटल वर्ग में नूर महल होटल प्रथम, होटल ज्वैल्र्स व विवान द्वितीय तथा होटल डिवेंचर तृतीय स्थान पर रहे।
हस्पताल वर्ग में पार्क हस्पताल प्रथम, अमृतधारा द्वितीय तथा विर्क हस्पताल तृतीय स्थान पर रहे।
रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन वर्ग में सैक्टर-7, 9 व 13 क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जबकि
मार्किट एसोसिएशन वर्ग में नेहरू पैलेस प्रथम, कुंजपुरा रोड़ मार्किट द्वितीय तथा ओल्ड जी.टो. रोड़ मार्किट एसोसिएशन तृतीय स्थान पर रहे।
आयुक्त राजीव मेहता ने बताया कि आगामी लीग का निरीक्षण जुलाई से सितम्बर 2019 तथा तृतीय लीग अक्तूबर से दिसम्बर 2019 में रहेगी। इनमें सभी वर्गों का पुन: निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने शहर के नागरिको व संगठनो से अपील की है कि स्वच्छ सर्वेक्षण लीग के दौरान अपने शहर को साफ-सुथरा रखें।
Post Now India Post Now India