Breaking News
Home / Uncategorized / आवर्धन नहर पर पानी की हुई लीकेज, विधायक की तत्परता और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की सूझ ने तुरंत करवाया बंद

आवर्धन नहर पर पानी की हुई लीकेज, विधायक की तत्परता और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की सूझ ने तुरंत करवाया बंद

करनाल 4 जुलाई: कम्बोपुरा गांव के पास आवर्धन नहर से एमआईटीसी द्वारा भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए लगाए गए पाईपों से पानी की लीकेज की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों के माध्यम से घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण को मिली, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। विधायक भी स्वयं मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपनी उपस्थिति में इसका समाधान करवाया। विधायक की तत्परता से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

कम्बोपुरा गांव के पास से आवर्धन नहर निकल रही है, इस नहर के आरडी 62 कि.मी. पर अचानक खेतों में किसानों को पानी का रिसाव दिखाई दिया तो सिंचाई विभाग को इसकी जानकारी दी गई, सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुराने पाईपों से निकल रहे पानी को बंद करवाया। इसकी जानकारी स्थानीय विधायक हरविन्द्र कल्याण को मिली, वो भी मौक पर पहुंचे। किसानों की सूझ और विधायक की तत्परता ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के सहयोग से नहर से पाईपों के साथ निकल रहे रिसाव को स्थायी रूप से रोक दिया। विधायक ने ग्रामीणों व किसानों को आश्वान दिया कि सिंचाई विभाग द्वारा अब पानी का स्थायी समाधान किया गया है, किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी, वैसे भी सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नहर पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। इसके बावजूद भी बारिश का मौसम है, किसानों को भी सजग रहने की जरूरत है।

सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता संजय राहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कम्बोपुरा के पास आरडी 62 कि.मी. पर आवर्धन नहर पर रिचार्ज बोर लगाए गए थे जोकि नहर से फालतू पानी को जमीन के अंदर पानी पहुंचाने के लिए लगाए गए थे ताकि भूजल स्तर ऊपर रहे। आज वीरवार को इन बोरों से पानी का रिसाव पुराने पाईप से हो गया जबकि विभाग द्वारा यह बोर कटटों से बंद किए गए थे। उन्होंने बताया कि नहर से किसी प्रकार की कोई लीकेज नहीं है, अचानक थोड़ा सा रिसाव पुराने पाईपों के साथ बाहर निकला और इसकी जानकारी तुरंत सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों को दी और उसको तुरंत ठीक कर दिया गया। बता दें कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी व अधिकारी 24 घंटे नहर के पानी की निगरानी रखते हैं, जब इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को मिली तो इसको तुरंत बंद किया गया वहां पर स्थानीय विधायक और ग्रामीण भी पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वत किया कि भविष्य में किसानों को कोई दिक्कत नहीं होगी।

इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता संजय राहड़, कार्यकारी अभियंता राजेश चोपड़ा, डीएसपी राम दत्त, मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र राणा, सरपंच निशांत राणा, राजेन्द्र सिरसी, बजिन्द्र शर्मा, राजीव भाटिया भी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *