Breaking News
Home / Uncategorized / मुआवजा नहीं बढ़ाया तो किसान छेडेंगे प्रदेश व्यापी आन्दोलन: राजेंद्र आर्य

मुआवजा नहीं बढ़ाया तो किसान छेडेंगे प्रदेश व्यापी आन्दोलन: राजेंद्र आर्य

असंध, 9 जुलाई: गांव गंगाटेहड़ी में असंध-जींद राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र आर्य दादूपुर ने धरने की अध्यक्षता की। इस मौके पर तहसीलदार असंध नवजीत कौर किसानों के धरना स्थल पर पहुंची, उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों की बात सुनी। किसान नेता राजेंद्र आर्य दादूपुर ने कहा कि असंध ब्लॉक के 9 गांवो जिनकी जमीन नैशनल हाईवे 152 डी के लिये अधिगृहित की गई है। सरकार किसानों को अधिगृहित जमीन का मुआवजा बेहद कम दे रही है। जिससे किसानों में रोष है। धरने पर 9 गांवो जिनमें बाहरी, पोपड़ा, गंगाटेडी, जोहड़ी, थल, खेड़ी सरपली, बस्सी, राहड़ा, बिलौना गांव के किसान मौजूद रहे। राजेंन्द्र आर्य ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनको मार्कीट रेट के अनुसार मुआवजा दिलवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसान मुआवजा लेने में जल्दबाजी न करें। राजेंद्र आर्य ने कहा कि पूरे हरियाणा का किसान एक्शन मोड में है और विपक्ष की नालायकी के चलते प्रदेश में विपक्ष की भुमिका निभाने के लिए मजबूर है। मार्किट रेट से कम मुआवजा किसी भी हालत में मंजूर नहीं है। अधिगृहित जमीनों के क्लैक्टर रेट को बढ़ा कर पूरे प्रदेश में एक समान मुआवजा दिया जाये। मुआवजा बढवाने के लिए जमीनी और कानूनी लड़ाई मजबूती से ली जायेगी। इस अवसर पर कमेटी का गठन किया गया। जिसमे गंगाटेहड़ी से नरेश टूर्ण, रूलिया राम, पोपड़ा से सूरत सिंह, चतर सिंह, जोली से मेवा सिंह, राजू, बिलौना से बग्गा सिंह मास्टर, सतनाम सिंह, बाहरी से कुलदीप राणा, मदन राणा, राहड़ा से बृजपाल और मोहन, थल से गुरदीप सिंह वाईस चेयरमैन आदि किसानों को शामिल किया गया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *