Breaking News
Home / Uncategorized / गांवों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा

गांवों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा

कैथल, 9 जुलाई:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा आगामी 30 जुलाई तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार विभिन्न गांवों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के दौरान प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं एवं पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार 10 जुलाई को जिल जेल के समीप होली पथ संस्थान, 11 जुलाई को पूंडरी स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, 12 जुलाई को भैणी माजरा, 14 जुलाई को दुब्बल, 15 जुलाई को कलायत स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, 16 जुलाई को सिनंद, 17 जुलाई को डीग, 18 जुलाई को डुलियानी, 19 जुलाई को मंडवाल, 20 जुलाई को क्योडक़ स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, 22 जुलाई को नरवल, 23 जुलाई को आहूं, 24 जुलाई को फरल, 25 जुलाई को सीवन स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, 26 जुलाई को पोबाला, 27 जुलाई को चाणचक छौत, 29 जुलाई को खेड़ी शेरू तथा 30 जुलाई को मंडी सदरां में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *