शाहाबाद मारकण्डा, 11 जुलाई: बुधवार देर सायं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने गांव गोलपुरा के पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाए हैं तथा विकास कार्य प्रगति पर हैं।
उन्होने कहा कि राजनीति के भेदभाव से ऊपर उठकर विकास कार्य संपन्न करवाए हैं। युवाओं को मैरिट और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां देकर एक ऐतिहासिक काम किया है। आज किसानों के हित में अनेकों लाभान्वित करने वाली योजनाएं चलाई। इससे पहले राज्यमंत्री ने गांव गोलपुरा में 65 लाख रूपए के विकास कार्यो का शिलान्यास व उदघाटन किया। इन विकास कार्यो में गोलपुरा वासियों सहित इलाके के दर्जनों गांवों की पुरानी मांग जोधा नाला पर 20 लाख की लागत से पुल बनाया जाएगा। यह पुल इलाके के दर्जनों गांवों को जिला अम्बाला के गांवों के साथ जुड जाएगा। इस पुल के बनने से गोलपुरा सहित सुलखनी, रायमाजरा तथा नलवी सहित काफी गांवों को लाभ होगा। उन्होंने गांव गोलपुरा में 45 लाख रूपए की लागत से बना शमशान घाट, शैड, बरामदा, रास्ता, चारदीवारी, वाल्मिकी चौपाल का हाल कमरा, नाला, गलियां, नालियां व कम्युनिटी सैंटर का कमरे सहित गांव की गलियों का निर्माण कार्य शामिल है।
गांव में पहुंचने पर गांव की सरपंच लक्ष्मी देवी के पति विक्रम सिंह राणा, पंचमुखी हनुमान मंदिर के महात्मा केसर दास त्यागी, अनिल गर्ग गोलपुरा, वाल्मिकी समाज के पदाधिकारी, सिचाई विभाग के अधिकारियों ने शॉल, स्मृति चिन्ह व फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। समाजसेवी विक्रम राणा व नगिन्द्र राणा ने गांव के शेष बचे विकास कार्यो के लिए मांगपत्र राज्यमंत्री को सौंपा। राज्यमंत्री ने शेष बचे सभी कार्य तुरंत करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता तेवर खान नहरमाजरा, मंडलाध्यक्ष गोपाल राणा तंगौर, कर्णराज तूर, सहसंयोजक रामप्रसाद झरौली, बलबीर सिंह हल्देहडी, राजपाल राणा, राजपाल फौजी, जगदीप सांगवान, सिमरण झरौली, सरपंच जंगबीर सिंह मोहनपुर, टोनी सैदपुर बरवालिया, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार भुक्कल, एस.डी.ओ. विनोद तंवर, रमेश पार्चा, संदीप कुमार, भूपिन्द्र सिंह, नीरज कांत शर्मा सहित इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India