Breaking News
Home / Uncategorized / ग्रामीण बरसाती पानी का तालाबों में करें भंडारण, व्यर्थ पानी न बहाएं: यशपाल सिंह

ग्रामीण बरसाती पानी का तालाबों में करें भंडारण, व्यर्थ पानी न बहाएं: यशपाल सिंह

करनाल 15 जुलाई, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक यशपाल सिहं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल संचय के लिए पूरे देश के नागरिकों से अपील की है कि वे कल के लिए पानी को बचाएं और उसका सदुपयोग करें। ग्रामीण क्षेत्र में बरसाती व फालतु पानी का भंडारण तालाबों में किया जा सकता है इसके लिए ग्रामीणों को अपने तालाबों को साफ-सुथरा रखना होगा। पानी को व्यर्थ न बहाएं।

वे सोमवार को गांव बड़ौता में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत वर्षा जल संचीकरण के तहत तालाब की सफाई व खुदाई के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का युग तकनीकी का युग है, अब गांव का विकास शहरों से भी बेहतर हो रहा है। गांव में भी शहरों की तर्ज पर पार्क, मकान, गली-नालियां बनाई जा रही हैं। गांव में पानी के लिए सरकार द्वारा जोहड़ों को विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग अंबाला द्वारा भी बड़ौता गांव के तालाब का सौदर्यीकरण किया गया। इस तालाब को विकसित करने में शिवम ग्राम विकास संस्थान का भी अहम योगदान रहा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि भविष्य में वह तालाब की सफाई रखें और इसके आस-पास गंदगी न फैलाएं। स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाएं। इस मौके पर उनके व अन्य ग्रामीणों व अधिकारियों द्वारा तालाब के किनारे पौधे लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया गया।

इस मौके पर सहायक निदेशका एवं प्रभारी स्वच्छता अभियान रेनू बाला जैन, सह निदेशक अरूण कुमार व अजय चौहान उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त टीम के सदस्य जगत सिंह, श्रीपाल सिंह, बलजीत सिंह, सरपंच पति महाबीर, शिवम ग्राम विकास संस्थान के सचिव व अध्यक्ष रमेश चंद्र व रमेश कुमार उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *