Breaking News
Home / Uncategorized / नए वोट बनाने का कार्य आज से, शनिवार व रविवार को बीएलओ स्तर पर चलाया जाएगा विशेष अभियान: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

नए वोट बनाने का कार्य आज से, शनिवार व रविवार को बीएलओ स्तर पर चलाया जाएगा विशेष अभियान: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

करनाल 15 जुलाई: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जिला में भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत के अनुसार 1 जनवरी, 2019 को क्वालिफाई तिथि मानकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है, 15 जुलाई से 30 जुलाई तक दावे व आपत्तियां प्रस्तुत करने का समय रहेगा तथा 20 व 21 जुलाई तथा 27 व 28 जुलाई शनिवार-रविवार के दिन वोट बनाने का विशेष अभियान जिले के सभी पोलिंग बूथों पर चलाया जाएगा। इसके लिए सभी बीएलओ सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे और दावे व आपत्ति प्राप्त करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके लिए जिले के सभी निर्वाचित पंजीयन अधिकारियों को हिदायतें दी गई हैं कि वे अपने अधीनस्थ क्षेत्र के बीएलओ को निर्देश जारी करें। इसका अंतिम प्रकाशन 30 अगस्त को किया जाएगा। उपायुक्त ने जिले के सभी ऐसे नागरिकों से अपील की कि जिनकी उम्र 18 वर्ष से या इससे अधिक हो गई है वो अपने क्षेत्र के बीएलओ के पास जाकर अपनी वोट बनवाएं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *