Breaking News
Home / Uncategorized / वोट बनाने के लिए 30 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान, 20, 21, 27 व 28 जुलाई को छुट्टी के दिन वोट बनवाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ बूथों पर बनाएंगे वोट, 19 अगस्त को होगा अंतिम प्रकाशन

वोट बनाने के लिए 30 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान, 20, 21, 27 व 28 जुलाई को छुट्टी के दिन वोट बनवाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ बूथों पर बनाएंगे वोट, 19 अगस्त को होगा अंतिम प्रकाशन

करनाल 16 जुलाई, जिला में नई वोट बनवाने के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया है जो 30 जुलाई तक चलेगा। ऐसे पात्र व्यक्ति जिनकी आयु 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष हो चुकी है वो अपना वोट बनवा सकते हैं। अभियान के दौरान 20, 21, 27 व 28 जुलाई (शनिवार व रविवार)की तिथियां विशेष रहेंगी, क्योंकि इन दिनों में दावे और आपत्तियां लिए जाएंगे। दावे यानि नई वोट बनवाने के फार्म और आपत्तियां त्रुटियां ठीक करवाने के लिए हैं, दावे व आपत्तियां संबंधित मतदान केन्द्र के लिए तैनात बीएलओ को दें। बीएलओ अपनी ड्यूटी कत्र्तव्यनिष्ठा से निभाएं। तैयार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 19 अगस्त को किया जाएगा। यह निर्देश मंगलवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों को दिए।

उन्होंने उपायुक्तों से कहा कि अपने-अपने जिलों में स्वीप एक्टिविटी को जारी रखें। स्कूल, कॉलेजों में जाकर पात्र युवाओं की वोट बनवाएं, इसके लिए विशेष शिविर भी लगा सकते हैं। विद्यार्थियों को फार्म के साथ रिहायशी प्रमाण पत्र लगाने की जरूरत नहीं है, इसके लिए संबंधित संस्थान का इंचार्ज ही तसदीक कर देगा। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार युवाओं की वोट कम से कम साढ़े 3 प्रतिशत होना अनिवार्य है।
मुख्य निवार्चन अधिकारी ने कहा कि जिलों में मौजूद दिव्यांग मतदाताओं की संख्या के हिसाब से अभी भी वोट नहीं बने हैं, उनके वोट बनवाएं इसका आसान तरीका यह है कि ऐसे व्यक्तियों की सूची समाज कल्याण विभाग से लेकर बैंकों में उपलब्ध है जहां से जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित बीएलओ घर-घर जाकर ऐसे व्यक्तियों की वोट बनाएं ताकि वो भी लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि वे हर सप्ताह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग करें और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को लेकर उन्हें संतुष्ट करें और उनसे पावती प्राप्त करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएलओ इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जो एक से ज्यादा फार्म लेकर आएं उनकी वैरिफिकेशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि मृत मतदाता की सूचना उनके परिजनों या पड़ोसियों से घोषणा पत्र लें, बीएलओ अपने स्तर पर फार्म न भरें। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मतदाता की दो स्थानों पर वोट न बनी हो। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि सभी पोलिंग स्टेशनों की स्थिति अभी से जांच ले और मुख्यालय को सूचित करें।

करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने वीडियो कांफ्रैंस में बताया कि जिला में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर नए पात्र व्यक्तियों की वोट बनाने का कार्य शुरू हो चुका है, इस बारे सभी बीएलओ को हिदायत भी जारी की गई हैं कि विशेषकर शनिवार व रविवार के दिन भी मतदान केन्द्रों पर बैठकर दावे व आपत्तियां प्राप्त करें ताकि पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित न रहें और मतदाता सूची भी त्रुटि रहित तैयार हो सके।

वीडियो कांफ्रैंस में अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव, सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम, डीआरओ तथा निर्वाचन तहसीलदार भी उपस्थित थे।
बॉक्स: बीएलओ व सुपरवाईजरों की एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

21 करनाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक ने मंगलवार को पंचायत भवन में अपने क्षेत्र के सभी बीएलओ और सुपरवाईजरों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। जुलाई मास में वोट बनाने का जो विशेष अभियान रहेगा उसमें पूरी ईमानदारी से ड्यूटी करें और अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं चैक करें। बैठक में चुनाव कानूनगो नरेश कुमार उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *