करनाल 16 जुलाई: स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र ने कहा कि स्वच्छता जीवन का एक अहम पहलू है। बिना स्वच्छता के प्रकृति दूषित होती है, जिससे अनेक बीमारियां जन्म लेती हैं, स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक नहीं सभी लोगों को आगे हाथ बढ़ाना होगा, ताकि इस राष्ट्र व्यापी अभियान में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
वे मंगलवार को एच.आई.आर.डी. नीलोखेड़ी के सभागार में आयोजित एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में आए ट्रेनर्स को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि सभी के सामूहिक प्रयास से सम्भव हो सकती है। यह किसी एक जाति वर्ग का काम नहीं, बल्कि सभी को इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेना होगा। उन्होंने कहा कि आप सब लोगों को कड़ी मेहनत और लगन से हरियाणा ने स्वच्छता में काफी सफलता हासिल की है। खुले में शौच करना जो हमारी आदत बन चुकी थी, आज लोगों में इतनी जागरूकता है कि हम खुले में शौच करना पाप समझा जाता है। पूरा प्रदेश ओ.डी.एफ. आप सभी के प्रयासों से हुआ है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि इस कार्य को लगातार बनाए रखने की।
उन्होंने कहा कि घरों से निकलने वाली गंदगी का सही प्रकार से निस्तारण हो, इसके भी प्रयास किए जाएं। हरियाणा के गांव भी शहरों की तर्ज पर स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। घरों से निकलने वाली गंदगी का उठान गांव स्तर पर प्रतिदिन किया जा रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा गांव में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, परंतु केवल सफाई कर्मचारी पर स्वच्छता ना छोड़ी जाए, इसके लिए सभी को मिलकर इस अभियान में आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि दूसरे देशो में सफाई होने के कारण वहां बीमारियां भी कम हैं और वहां का वातावरण भी बेहतर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यही सोच है कि हिन्दुस्तान में रहने वाले नागरिक भी स्वस्थ हों। इसके लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया है। उन्होंने सभी उपस्थित ट्रेनरों को बधाई दी कि वह स्वच्छता अभियान के पक्ष में अच्छा प्रयास कर रहे हैं।
Post Now India Post Now India