करनाल 16 जुलाई: जिला नगर योजनाकार विक्रम कुमार ने बताया कि नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा द्वारा प्रारूप विकास प्लान-2025 ए.डी. घरौंडा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा एक रिहायशी सैक्टर विकसित किया जाएगा। इस रिहायशी सैक्टर के लिए गांव बसताड़ा व घरौंडा के खसरा नम्बरो में भूमि की आवश्यकता है। जो भी भू मालिक भूमि देना चाहता है, उसके लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की लैंड पोलिंग पॉलिसी-2019 व ई-भूमि पोर्टल पर विकास परियोजनाओं के लिए सरकारी विभाग स्वेच्छा से प्रस्तावित भूमि खरीदी जाती है। कोई भी भू-मालिक कब्जा रहित भूमि व अपने स्पष्ट मालिकाना हक रखने वाले 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अपने ऑनलाईन आवेदन एचएसवीपी की वैब साईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एचएसवीपीएचआरवाई डॉट ओआरजी डॉट इन पर किया जा सकता है तथा लैंड भूमि पॉलिसी- 2019 को भी देखा जा सकता है। उन्होंने भूमि मालिकों को 60 हजार रूपये की दर से प्रति एकड़ प्रति वर्ष या 15 हजार रूपये प्रति एकड़ प्रति तिमाही की दर से तब तक निर्वाह भत्ता दिया जाएगा, जब तक उनको विकसित भू खण्ड़ों का कब्जा नहीं दिया जाता।
बॉक्स- सैक्टर के लिए यह रहेंगे खसरा नम्बर।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि घरौंडा में विकसित होने वाले एक रिहायशी सैक्टर के लिए गांव बसताड़ा व घरौंडा की राजस्व विभाग के अनुसार जमीन के खसरा नम्बर 56, 57, 58, 60, 61, 62, 74 से 77, 88 से 93 तथा घरौंडा की खसरा नम्बर 4, 5, 11 से 16, 19 से 23, 26, 28 से 31, 34 से 39, 44 से 49, 59 से 64, 71 से 76, 91 से 96, 103 से 108, 121 से 125, 132 से 134, 146 से 149, 159, 161 से 164, 173 से 178, 192 से 197, 201 से 206, 212 से 219 खसरा नम्बर शामिल हैं। यह गांव बसताड़ा और घरौंडा के अम्बाला-दिल्ली रेलवे लाईन के पूर्व में स्थित हैं।
Post Now India Post Now India