कैथल, 17 जुलाई: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आगामी दिनों में विभिन्न पदों हेतू ली जाने वाली परीक्षा के दृष्टिगत उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उपमंडलाधीश जगदीप सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रस्तावित परीक्षा के सफल संचालन के लिए एसडीएम जगदीप सिंह ने जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के संचालकों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी जिला में शांतिपूर्वक परीक्षाओं का आयोजन किया जा चुका है। जिला में विभिन्न 35 शैक्षणिक संस्थानों में 45 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है, जिनमें 12 हजार 540 परीक्षार्थी परीक्षा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में बैठने की समुचित व्यवस्था व अन्य आधारभूत सुविधाएं होनी चाहिएं। सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ सम्पन्न करवाई जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षा संचालकों को परीक्षा केंद्रों में हर प्रकार की सुविधा व इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जोगेन्द्र हुड्डा, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश सिवाच, प्रवीण कुमार सहित सभी परीक्षा केंद्रों के संचालक मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India