Breaking News
Home / Uncategorized / कांग्रेस नेता लक्ष्मी कान्त शर्मा पहुंचे बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों का हाल देख विधायक से पूछा कहाँ गए 1100 करोड़

कांग्रेस नेता लक्ष्मी कान्त शर्मा पहुंचे बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों का हाल देख विधायक से पूछा कहाँ गए 1100 करोड़

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी कान्त शर्मा एडवोकेट ने साथियों सहित कुरुक्षेत्र के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र कीर्ति नगर, भिवानी खेड़ा, बिशनगढ़ तथा सरस्वती कालोनी में पहुंच कर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। लोगों ने बताया कि पिछले 5 दिन से बाढ़ के कहर के कारण उनका जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। प्रशाशन से भरपूर मदद भी नही मिल रही। स्थानीय लोगों ने लक्ष्मी कान्त शर्मा को बताया कि कीर्ति नगर में गत दो वर्षों से सीवरेज के लिए गलियों को उखाड़ा गया था लेकिन पाइप दबने के बाद भी न तो सीवरेज के कनेक्शन दिए गए और ना ही कालोनी की गलियों को बनाया गया जिस कारण घरों में पानी और कीचड़ भरने से स्थानीय लोग नारकीय जीवन जी रहें। गन्दगी भरने से महामारी फैलने का भी खतरा बना है। पीने का पानी भी बेहद गन्दा मिल रहा है। लोगों ने कहा कि पार्षद ने अपनी गली बनवा ली है मगर अन्य गलियों को नही बनाया जा रहा। प्रशाशन की सहायता नाम मात्र को मिल रही है। लक्ष्मी कान्त शर्मा ने तुरन्त स्थानीय नगर पार्षद से बात की तथा मौके पर बुलाया तो उन्होंने आने में आनाकानी की। शर्मा ने कहा की यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि 25 में से बीस वर्ष से शहर की नगर परिषद पर एक ही परिवार का कब्जा और मौजूद समय भी उसी परिवार से नगरपरिषद अध्यक्ष तथा विधायक है लेकिन 25 वर्षों में शहर की जलनिकासी की व्यवस्था नही कर पाए। शहर में चारों तरफ पानी भरा तथा त्राहि त्राहि मची है मगर अब तक भी इसका कोई समाधान प्रशाशन नही निकाल सका। समझ मे ये नही आ रहा कि आखिर विधायक ने 1100 करोड़ का विकास कहाँ किया है और आखिर ये 1100 करोड़ गए कहाँ। उन्होंने प्रशाशन से मांग की है कि जल्द से जल्द बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की जाए तथा पानी की निकासी इंतजाम किया जाए वरना शहर के हालात बदतर हो जाएंगे। उनके साथ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तोष पांचाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुलखराज अरोड़ा, विक्रम शर्मा, कांग्रेस सेवादल के पूर्व महासचिव शिवचंद शर्मा, कर्ण सिंह राणा, राम लाल सहित स्थानी निवासी सुरजीत कुमार, संजीव कुमार, बलविंदर कौर, सतपाल सिंह उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *