Breaking News
Home / Uncategorized / गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर सिरसा की जमीन पर लिखा जाएगा नया इतिहास: काम्बोज

गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर सिरसा की जमीन पर लिखा जाएगा नया इतिहास: काम्बोज

कुरुक्षेत्र 19 जुलाई।हरियाणा के खादय नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामलों के मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गुरूनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव को लेकर 4 अगस्त को सिरसा जिले की पुलिस लाईन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकाशोत्सव में हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने से लाखों श्रद्घालु पहुंचकर एक नया इतिहास बनाने का काम करेंगे। इस प्रकाशोत्सव को लेकर हरियाणा की सिख संगत के साथ-साथ सभी वर्गो में बहुत ज्यादा उत्साह है। अहम पहलु यह है कि इस प्रकाशोत्सव कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे और प्रदेश के सभी मंत्रीगण और विधायक भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज शुक्रवार को देर सायं सर्किट हाउस में उत्तर हरियाणा के 7 जिलों के भाजपा जिला अध्यक्षों व भाजपा नेताओं की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज, असंध से विधायक बख्शीश सिंह, हरियाणा पंजाबी साहित्य एकादमी के अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह धमीजा ने श्री गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए भाजपा के जिलाध्यक्षों और नेताओं से सुझाव आंमत्रित किए है। राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 4 अगस्त को जिला सिरसा की पुलिस लाईन में श्री गुरूनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव पर प्रदेश स्तरीय समागम का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के हर जिले से लाखों की संख्या में श्रद्घालु समागम में पहुंचेंगे। इस समागम में राज्य सरकार की तरफ से सारी सिख संगत के लिए लंगर, पीने के पानी, सफाई, सुरक्षा और बैठने के साथ-साथ तमाम व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने में प्रदेश के सभी वर्गो और समुदायों का विशेष योगदान रहेगा।

उन्होंने कहा कि जगत गुरू श्री गुरूनानक देव जी महाराज ने देश, समाज और कोम के लिए निस्वार्थ भाव से जो कार्य किए है, उनकों नमन करने के लिए ही इस समागम का आयोजन राज्य सरकार की तरफ से किया जा रहा है। इस प्रकार के महापुरूषों के कार्यक्रमों में शिरकत करने से अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार गृहण करने का एक अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम में भजन कीर्तन और श्री अखंड पाठ साहब का आयोजन किया जाएगा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ सभी विधायकगण और मंत्रीगण इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे और सभी जिलों में इस समागम को लेकर बहुत उत्साह है। असंध के विधायक बख्शीश सिंह ने कहा कि श्री गुरूनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव को मनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से बहुत अच्छे इंतजाम किए जाएंगे और इस कार्यक्रम को एतिहासिक और यादगार बनाने के लिए प्रदेश की सिख संगत और भाजपा के सभी पदाधिकारी पूरी मेहनत के साथ तैयारियां कर रहे है, इतना ही नहीं सरकार द्वारा सभी जिलों की संगत को इस समागम में सादर आंमत्रित भी किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, महामंत्री सुशील राणा, महामंत्री राजवीर शर्मा, भाजपा नेता दीपक शर्मा, प्रवक्ता रमणीक मान, जगमोहन लाल अम्बाला, अशोक ढांड, घमन्तू जाति बोर्ड के सदस्य जसमेर सिंह बंजारा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *