शाहाबाद मारकण्डा, 23 जुलाई: मंगलवार को देर शाम सलपानी कलां व गांव किशनगढ में र्दजनों लोगों विभिन्न पार्टियों को छोडकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डेरा भिंडर में सूरत सिंह किले वाला के तत्वाधान में जसपाल सिंह भिंडर के डेरे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने जसपाल सिंह भिंडर, गुरमले सिंह, इकबाल सिंह, सुरजीत सिंह, जोगिंद्र ङ्क्षसह, सम्मनप्रीत सिंह, हर्षदीप सिंह, नंबरदार चंद्रभान, जगदीश राम, सुखदीप सिंह तथा बलबीर सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। दूसरी ओर गांव किशनगढ में सूबेदार गुरमुख सिंह के मकान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी का वहां पहुंचने पर सूबेदार गुरमुख सिंह ने शॉल के साथ राज्यमंत्री का सम्मान किया और अपने दर्जनों साथियों सहित अन्य पार्टियों को छोडकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें कश्मीर सिंह, समिंद्र सिंह, शेर सिंह, हरभजन सिंह, सतपाल सिंह, सुखविंद्र सिंह, तेजेंद्र सिंह, राजविंद्र सिंह, लखविंद्र ङ्क्षसह, बचन सिंह, गुरमेल सिंह, सतविंद्र सिंह, निर्मल सिंह, सुच्चा सिंह, पूर्व पटवारी हरभजन सिंह, सुखदेव सिंह, हरविंद्र सिंह, प्रगट सिंह तथा फौजी रघुबीर सिंह को राज्यमंत्री ने पार्टी के पटके पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम में पहुचंने पर जसपाल सिंह भिंडर ने स्मृति चिन्ह व शॉल के साथ राज्यमंत्री का सम्मान किया।
राज्यमंत्री ने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्र्तमान सरकार ने सभी 36 बिरादरियों का पूरा मान सम्मान बढाया है। किसानो केा प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए मानदेय देकर उपलब्ध करवाए जा रहे हंै। आज पूरे हलके में नई सडकों कर जाल बिछाया है। जनता को शाहाबाद व कुरूक्षेत्र जाने में काफी सहूलियत मिली है। राज्यमंत्री ने गांव किशनगढ में जनता की समस्याएं सुनी और फोन पर समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए तथा गांव में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण भी किया।इस अवसर पर सूरत सिंह, कश्मीर सिंह, मलखान सिंह, रामसिंह, सलपानी खुर्द के सरपंच हरमन प्रीत सिंह, मुखतियार सिंह, सरपंच देवेंद्र संधू गोगपुर, सोनी राम,बूटा सिंह, जगदीश, रामप्रकाश, देशराज कश्यप, कर्णराज तूर, केहर सैनी छपरी,रणजीत सिंह, बलजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता लोकनिर्माण विभाग अमित मनुजा, जसमेर ङ्क्षसह लाडी, उत्तम सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India