Breaking News
Home / Events / भगवान कालेश्वर की उतारी गई विशेष आरती

भगवान कालेश्वर की उतारी गई विशेष आरती

कुरुक्षेत्र, 23 जुलाई: श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा संचालित प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री कालेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार की राति्र को विशेष आरती का आयोजन किया गया। इस विशेष आरती में मुख्य यजमान के रूप में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने भाग लिया और भगवान कालेश्वर महादेव की आरती उतारी। आरती से पूर्व वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा आचार्य नरेश कौशिक के नेतृत्व में वेद मंत्रोच्चारण के साथ मदन मोहन छाबड़ा ने भगवान कालेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भगवान कालेश्र्वर महादेव को विशेष प्रकार के फूलों से सजाया गया था। मंदिर परिसर में पहुंचने पर सभा के पदाधिकारियों द्वारा जयनारायण शमर तथा प्रधान पवन शास्त्री के नेतृत्व में छाबड़ा का स्वागत किया गया। प्रसाद सेवा पलविंद्र सलूजा की ओर से की गई।

इस विशेष आरती में सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, प्रधान पवन शास्त्री, संरक्षक डा. सत्यदेव, मुकेश जोशी, रवि प्रकाश, वरिष्ठ उप प्रधान श्याम तिवाड़ी, नगर पार्षद एवं सभा के वरिष्ठ उप प्रधान नितिन भारद्वाज लाली, प्रधान महासचिव रामपाल शमर, राजेश शांडिल्य, नरेन्द्र शमर निंदी, मनोज कौशिक, नीरज शमर, राजीव अच्चू स्वामी, विजय शमर, पूर्णचंद थानेसर, बालकिशन सिखोले, रघुबीर गौतम, बृजमोहन शमर, राजेश गौड़, अशोक कुमार, राजकुमार काला, अशोक लीला, अशि्र्वनी गौतम रजनीश शमर, यशपाल शमर, सुरेश शमर, माईचंद सैनी, तिलकराज हलवाई, श्रीमती मधुमति जयनारायण शमर, कुसुम शमर, विनोद कुमार आहूजा, अनीता आहूजा, सानिया कंवर सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान कालेश्र्वर की इस विशेष आरती में भाग लिया। सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शमर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में सभा की ओर से भगवान कालेश्र्वर महादेव की विशेष आरती का आयोजन किया जाता है।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *