करनाल 25 जुलाई, मंडल आयुक्त करनाल विनीत गर्ग ने शहर के न्यायपुरी क्षेत्र में गुरुवार को करीब 36 लाख रुपये की लागत से बने पटवारखाना भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव, करनाल के एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक, इंद्री के एसडीएम सुमित सिहाग, नगराधीश नवीन आहूजा, डीआईओ महीपाल सीकरी, जिला राजस्व अधिकारी श्याम लाल, तहसीलदार करनाल राजबख्श, नायब तहसीलदार हवा सिंह पुनिया, इंद्री के तहसीलदार दर्पण काम्बोज सहित जिला के अन्य तहसीलों के प्रभारी भी उपस्थित थे। मंडलायुक्त विनीत गर्ग ने पटवारखाना का उद्घाटन करने से पूर्व पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पटवारखाना परिसर में उपायुक्त विनय प्रताप सिंह व अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को अपने संबोधन में नए पटवारखाना की बधाई दी और कहा कि इस आधुनिक सुविधाओं से युक्त पटवारखाना में पब्लिक को अच्छी सेवाएं दें और एक अच्छा माहौल बनाएं ताकि पब्लिक को तहसील कार्यालय से संबंधित सरकार की सभी सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में ऐसा पहला पटवारखाना देखा है, इसे मैंटेन रखना। इस मौके पर मंडलायुक्त ने कानूनगो व पटवारियों की ओर से रखी गई मांगों को भी स्वीकार किया।
एसडीएम करनाल ने मुख्यातिथि विनीत गर्ग व विशिष्ट अतिथि विनय प्रताप सिंह का पटवारखाना के उद्घाटन के अवसर पर स्वागत करते हुए बताया कि करनाल तहसील के पटवारखाना पर करीब 36 लाख रुपये की लागत आई है। यह भवन वातानुकूलित होने के साथ-साथ सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। यह हरियाणा का पहला वातानुकूलित पटवारखाना खोला गया है। इसमें करनाल तहसील के सभी पटवारियों व पब्लिक के लिए बैठने की अच्छी व्यवस्था की गई है। तहसील कार्यालय से संबंधित जनता को एक ही छत के नीचे सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि यह भवन रिकार्ड समय में बनकर तैयार हुआ है इसके लिए पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता रामफल को विशेष तौर पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि करनाल तहसील के अंदर 113 राजस्व हदबस्त आते हैं तथा इनकी आबादी करीब 7 लाख 35 हजार 940 है। वर्तमान में 28 पटवारी जनता की सेवा कर रहे हैं।
Post Now India Post Now India