कुरुक्षेत्र: श्री दुख भंजन महादेव मंदिर परिसर कुरुक्षेत्र में पवित्र श्रावण मास में शिव कथा अमृत द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा व पार्थिव शिव पूजन महा मृत्युंजय महायज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कथा से पूर्व शोभा यात्रा निकाली गई। आज की कथा के मुख्य यजमान अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के उपाध्यक्ष पण्डित अश्वनी शर्मा रहे। इस कार्यक्रम में कथा व्यास आचार्य सुकदेव जी महाराज ने द्वादश ज्योर्तिलिंगों की कथा का शुभारंभ किया तथा उन्होने प्रवचन दिया कि मानव के उत्थान व उच्चता के लिए संस्कृति व संस्कार के लिए पुराण व विद्वान द्वारा ही दिशा मिल सकती है। संसार की समृद्धि का रास्ता पुराणों में ही वर्णित है। ज्ञातव्य है कि द्वादश ज्योर्तिलिंगों में से 5 ज्योर्तिलिगों के बारे में प्रसिद्ध कथावाचक शुकदेवाचार्य ने प्रभावशाली ढंग से वर्णन किया व जन-जन का कल्याण करे मेरा शंकर भजन पर सभी भक्तजन झूम उठे। इस अवसर पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के संरक्षक श्री प्रकाश मिश्रा ,अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के उपाध्यक्ष पण्डित अश्वनी शर्मा पिहोवा, शिव शक्ति सेवा मंडल के अध्यक्ष एम के मोदगिल, मोहन शर्मा सैक्टर 13, वीरभान शर्मा, मनजीत कुमार, ज्ञान चंद शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, जयनारायण शर्मा आदि की गरिमामई उपस्थिति रही।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India