Breaking News
Home / Events / निट में दिव्यांग छात्रों के लिए ग्लोबल आईटी चैलेंज 2019 के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

निट में दिव्यांग छात्रों के लिए ग्लोबल आईटी चैलेंज 2019 के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (निट) कुरूक्षेत्र में दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग ( सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से ‘ग्लोबल आईटी चैलेंज 2019’ के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के परीक्षा भवन में किया गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में योगेन्द्र मलिक (सलाहकार, मुख्यमंत्री हरियाणा) उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. योगेन्द्र मलिक ने बताया कि दिव्यांग लोगों के लिए राष्ट्रीय आईटी चुनौती का संगठन निश्चित रूप से दिव्यांग लोगों के प्रतिभा संग्रह को समृद्ध करेगा और दिव्यांग लोगों के सामाजिक और आर्थिक मोर्चे पर भी प्रभाव डालेगा। साथ ही उन्होंने दिव्यांगजनों ं को प्रेरणा स्रोत बनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए स्टेफेन हाकिंग्स जैसी विश्वस्तरीय प्रतिभाओं का उदाहरण दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के निदेशक पद्मश्री डा. सतीश कुमार ने कुछ लोगों के मूल्यवान अनुभव साँझा करके सभी को संवेदनशील बना दिया। उन्होने बताया कि जिनके पास गंभीर अक्षमता है लेकिन उन्होंने अपने करियर में फिर भी पूर्ण सफलता प्राप्त की। जैसे कि शेखर नाइक एक दिव्यांग जन, जिसने 2012 में टी 20 ब्लाईंड क्रिकेट विश्व कप और 2014 में ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप में जीत हासिल की।

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. सतहंस ने कहा कि प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कारक है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा में विजेता उम्मीदवार ‘दिव्यांग के लिए वैश्विक आईटी चुनौती (जीआईटीसी), 2019’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. आशुतोष कुमार सिंह ने अपने स्वागत संबोधन में कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के महत्व पर चर्चा करते हुए, कंप्यूटर प्रौद्योगिकी को दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के अनेक हिस्सों से 160 के करीब प्रतिभागी विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को चार श्रेणियों में बांटा गया है जिसके अंतर्गत दृश्य हानि, बौद्धिक हानि, शारीरिक हानि और सुनवाई हानि चार श्रेणियाँ हैं, जिनमें प्रतिभागी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक श्रेणी से विजेता प्रतिभागी को ‘ग्लोबल आईटी चैलेंज 2019’ प्रतियोगिता में भाग लेकर भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा, जो कि इस वर्ष बुसान, दक्षिण कोरिया में 25 से 29 नवम्बर 2019 के दौरान आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर डॉ. सारिका जैन, डॉ. आशीष, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. कपिल गुप्ता, पल्लवी रॉय, सहित अन्य संकाय सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *