Breaking News
Home / Uncategorized / मारकंडा राष्टï्रीय महाविद्यालय शाहबाद व दयानंद कन्या महाविद्यालय में हुआ व्यावसायिक मार्गदर्शन सैमिनार का आयोजन

मारकंडा राष्टï्रीय महाविद्यालय शाहबाद व दयानंद कन्या महाविद्यालय में हुआ व्यावसायिक मार्गदर्शन सैमिनार का आयोजन

कुरुक्षेत्र 25 जुलाई: जिला रोजगार अधिकारी नीरज जिंदल ने कहा कि रोजगार विभाग हरियाणा द्वारा मनाए जा रहे व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह 22 जुलाई से 26 जुलाई के अंतर्गत वीरवार को विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र व जिला रोजगार कार्यालय कुरुद्वोत्र द्वारा मारकंडा राष्टï्रीय महाविद्यालय शाहबाद व दयानंद कन्या महाविद्यालय में व्यावसायिक मार्गदर्शन सैमिनार का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि इस सैमिनार में मंडल रोजगार अधिकारी उर्मिल श्योकंद, मुख्य वक्ता श्रीकांत, प्राचार्य अशोक चौधरी, प्राचार्य बृजेश्वरी व भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। मंडल रोजगार अधिकारी उर्मिल श्योकंद ने सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं व विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की सम्भावनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्य वक्ता श्रीकांत ने एचएसएससी, एसएससी व बैकिंग के अंतर्गत अपने कैरियर बनाने बारे जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि हमे किसी भी नौकरी को छोटा नहीं समझना चाहिए बल्कि उसे अपने सपने पूरे करने के लिए शुरुवाती पाएदान के रूप मे देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. अब्दुल कलाम ने अपने जीवन में अखबार बेचने से शुरुआत की ओर वे देश के सबसे उच्च पद पर आसीन हुए।
वक्ता अमन कुमार ने कहा कि विधार्थियों को केवल उड़ान भरने की आवश्यकता है फिर वो आसमान की उचाइयों को छू सकते है। विद्यार्थी अपने मोबाईल पर समय बर्बाद न करके बल्कि उसे ज्ञान के भण्डार के रूप मे भी प्रयोग कर सकते है। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा मे सफल होने के लिए विधार्थियों को करेंट अफेयर की जानकारी होना अति आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने समाचार पत्र व ऑनलाइन वेबसाइट से देश व प्रदेश बारे जानकारी लेने पर जोर दिया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *