Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से परिवार पहचान पत्र पोर्टल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से परिवार पहचान पत्र पोर्टल का शुभारंभ

कैथल, 25 जुलाई: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से परिवार पहचान पत्र पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से परिवार को एक ईकाई मानकर उनकी फैमिली आईडी बनाई जाएगी। परिवार के मुखिया से संबंधित डाटा वैरीफाई करवाकर उसका सत्यापन किया जाएगा और इसे अपलोड किया जाएगा। अपलोड होने के बाद परिवार को एक आईडी कार्ड जारी किया जाएगा। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थी तक पहुंचेगा। वीडियो कांफ्रैंस में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू, मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा, प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मीडिया एडवाईजर राजीव जैन व अन्य उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवार पहचान पत्र पोर्टल का शुभारंभ करने उपरांत कहा कि सरकार द्वारा आम जन को सुशासन व्यवस्था देने की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है। व्यक्ति से ज्यादा महत्वपूर्ण परिवार की ईकाई है। गत 25 दिसंबर 2014 को सुशासन दिवस के अवसर पर ई-रजिस्ट्रेशन शुरू की गई थी, जिसका लाभ प्रदेश वासियों को भरपूर मिला और भ्रष्टïाचार पर अंकुश लगा। इसी प्रकार मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, सीएम विंडों जैसी अनेक ऑनलाईन सुविधाएं लागू की गई हैं, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सभी योजनाओं का लाभ संबंधित व्यक्ति के घर तक पहुंचाने की व्यवस्था होगी। इसका उद्देश्य यही है कि जिस व्यक्ति को आवश्यकता हो, योजनाओं का लाभ उसी व्यक्ति को मिले। सरकार द्वारा जातिवाद को खत्म करते हुए ऐसी व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें केवल दो ही जाति होगी एक गरीब और एक गरीब को ऊपर ले जाने वाला। हरियाणा प्रदेश में सामाजिक समरस्ता है। प्रदेश वासियों को परिवार पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। अटल सेवा केंद्रों, सरल केंद्रों, तहसील कार्यालयों में सत्यापन करवाया जा सकता है। परिवार पहचान पत्रों में आगामी दिनों में अपडेट करने की व्यवस्था भी की गई है। नगर परिषद व स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्करो द्वारा इस पोर्टल पर पैदा होने वाले नए बच्चे का ब्यौरा भी डाला जाएगा। इसके साथ-साथ किसी भी परिवार में अगर किसी की मृत्यु होती है तो उसकी अपडेट के लिए श्मशान घाट के संचालक तथा गांवों में चौकीदारों को भी इस व्यवस्था के साथ जोड़ा गया है।

इस अवसर पर हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू ने कहा कि सरकार द्वारा यह अनोखी पहल की गई है। प्रत्येक योजनाओं का लाभ संबंधित व्यक्तियों को पहुंचाने की व्यवस्था के लिए परिवार पहचान पत्र मिल का पत्थर साबित होगा। पूरे देश के लिए हरियाणा प्रदेश में किए गए इस कार्य के उदाहरण पेश होंगे। परिवार पहचान पत्र से सभी को समान अवसर मिलेंगे और अधिक पारदर्शिता आएगी तथा संबंधित व्यक्ति को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ होगा।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि परिवार पहचान पत्र पोर्टल में जिला के सभी सरकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के डाटा को वैरीफाई करवाया जाएगा। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि वे परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों का पूर्ण विवरण इस पोर्टल पर अपलोड करें। इस अवसर पर सिविल सर्जन एसके नैन, जीएम रोडवेज रामकुमार, जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डïा, डीआईओ दीपक खुराना, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, नगर परिषद के ईओ अशोक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *