करनाल 25 जुलाई, जिला विधिक सेवाए प्राधिकरण करनाल की ओर से आयोजित 5 दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन जिला विधिक सेवाए प्राधिकरण के सीजेएम एवं सचिव हितेश गर्ग ने 24 नये पैरालीगल वॉलंटियरों को समाज हित मे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सीजेएम ने अपने सम्बोधन में कहा की पीएलवी न्यायपालिका और समाज के बीच में कड़ी का काम करते है। उन्होंने सभी पीएलवी से अनुरोध किया की वे सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुचाएं ताकि वे इन सभी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
5 दिनों तक चली इस कार्यशाला मे नये पैरालीगल वॉलंटियरो को मौलिक अधिकार मौलिक कर्तव्य, समाज में पीएलवी का रोल व काम-काज, परिवारिक कानून, अपराधिक कानून, मजदूरों से सम्बधित कानून व उनको मिलने वाले लाभ, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल होने वाले यौनशोषण, वरिष्ठï नागरिको के अधिकार, बच्चो से सम्बधित कानून तथा हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
नये पैरालीगल वॉलंटियरों को प्रशिक्षित करने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड, डीसीपीओ रीना रानी, श्रम विभाग से सुरेन्द्र कुमार फूलिया, पैनल अभिवक्ता समीर अग्रवाल तथा मीनी महता ने भाग लिया।
Post Now India Post Now India