करनाल 25 जुलाई, एसएमएस करनाल डॉ. रणवीर सिंह मान ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही अच्छी कृषि पद्धति स्कीम के अंतर्गत किसानों को अपनी उद्यान फसलों को नवीनतम तकनीक के अनुसार ही करना चाहिए, जिससे कि फसलों में जहर की प्रतिशत मात्रा कम हो तथा उपज भी बरकरार रहे। गैप स्कीम के अंतर्गत बजीदा ब्लॉक के गांव दाहा में एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया।
सेमिनार में डॉ. रणवीर सिंह मान ने उद्यान विभाग हरियाणा द्वारा चलाई जा रही सीसीडीपी स्कीम के अंतर्गत विभिन्न मदों के बारे में बताया।
उन्होंने एम.आई.डी.एच., गैप, एस.सी.एस.पी., पी.एम.एस.के.वाई. स्कीमों के साथ-साथ ‘‘भावांतर भरपाई स्कीम’’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. महा सिंह विशेषज्ञ हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र उचानी ने धान के स्थान पर मक्का की खेती करके पानी बचाने के उपाय बताए। इस अवसर पर सुनील, योगेश कुमार व मुकेश कुमार, उद्यान सुपरवाईजर व राजेश शर्मा, एच.डी.ओ. करनाल व रमेश कम्बोज, प्रोग्रेसिव फार्मर व किसान उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India