करनाल 26 जुलाई, एनडीआरआई करनाल के कृषि विज्ञान केन्द्र में शुक्रवार को इफको द्वारा सहकारी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उप-कृषि निदेशक करनाल डा०आदित्य प्रताप डबास ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डा०डबास ने अपने सम्बोधन में सभी पैक्स प्रबंधकों व बिक्री केन्द्र प्रभारियों को समय रहते सीजन से पहले खाद का स्टॉक रखने व पोस मशीन से ही खाद बिक्री करने की हिदायत दी। उन्होंने पोक्सों पर कस्टम हायरिंग सेंटर खोलने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि किसानों को सभी पैक्स फसल विविधिकरण अपनाने के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में इफको राज्य विपणन प्रबंधक डा०पुष्पेन्द्र वर्मा द्वारा इफको के जल विलय उर्वरकों, सागरिका आदि परम्परागत खादों के साथ किसानों को बिक्री करने की सलाह दी, जिससे पैक्सों का कारोबार तो बढ़ेगा, साथ ही किसानों को यह उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पादन गांवों में ही उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसानों की आय दोगुना करने के प्रयास में इफको भी भागेदारी कर रही है ताकि किसानों की आय बढ़ सके, इसके लिए उत्पादकता वृद्धि हेतु उर्वरक व अन्य विशेष उर्वरक उपलब्धता करा रही है साथ ही लागत में कमी हेतु भी प्रयास कर रही है।
डा०सतेन्द्र यादव उप-निदेशक बागवानी करनाल द्वारा बागवानी विभाग की योजनाओं पर चर्चा की गई। डा० सुरेन्द्र इंचार्ज के वी के द्वारा जल बचाने के उपायों पर चर्चा की गई। साथ ही पराली ना जलाने की सलाह दी। विनय मणी द्वारा इफको के उत्पादों पर चर्चा की। डा०निरंजन सिंह क्षेत्र प्रबंधक इफको करनाल द्वारा इस मौसम में नीम पौधारोपण हेतु इफको द्वारा पैक्सों में दिये गए नीम के पौधों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इफको ने डीएपी 1300 रूपये प्रति बैग व एनपीके 1260 रूपये प्रति बैग रेट निर्धारित करके किसानों को लाभ पहुंचाया है। इस अवसर पर महेन्द्र एनसीडीसी नई दिल्ली द्वारा 11 से 13 अक्तुबर को प्रगति मैदान नई दिल्ली में लगने वाले टे्रड फेयर बारे चर्चा की।
Post Now India Post Now India